iBOMMA पायरेसी केस : ईम्मादी रवि को जमानत

हैदराबाद, फिल्म पायरेसी के मामले में गत 16 नवंबर को गिरफ्तार आई बोम्मा के ईम्मादी रवि को तेलंगाना उच्च न्यायालय ने सशर्त जमानत दे दी। जमानत पर कई शर्तें लगाई गई हैं, जैसे शहर छोड़कर न जाना, सबूतों से छेड़छाड़ न करना और प्रतिदिन सुबह 11 बजे साइबर अपराध पुलिस थाने में हाजिरी देना शामिल है।

रवि ने सीसीएस में दर्ज कई आपराधिक मामलों को लेकर जमानत के लिए उच्च न्यायालय में याचिकाएँ दायर की थीं। जमानत याचिकाओं पर सुनवाई मंगलवार तक स्थगित कर दी गई थी। इस दौरान याचिकाकर्ता के अधिवक्ता ने सुनवाई सूची में कोई नंबर न होने की अपील की। इसके बाद उच्च न्यायालय के न्यायाधीश जस्टिस सुजन कलासिकम की खण्डपीठ ने इन याचिकाओं पर सुनवाई प्रारंभ की। सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ताओं और लोक अभियोजक की दलीलें सुनने के बाद न्यायाधीश न याचिकाकर्ता रवि को सशर्त जमानत दे दी। इस प्रकार रवि द्वारा दायर चार याचिकाएँ स्वीकार कर ली गई।

यह भी पढ़ें… क्या आदेश का पालन कर रहा है हैद्रा : तेलंगाना कोर्ट

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button