अज्ञानता का नाम अंधकार और प्रकाश का नाम ज्ञान : जयश्रीजी
हैदराबाद, ज्ञान संसार सागर को पार करने की नैया है, यह भूत भविष्य और वर्तमान को दृषटिगोचर करता है। इसलिए ज्ञान को तीसरी आँख कहा गया। उक्त उद्गार श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ ग्रेटर हैदराबाद के तत्वावधान में काचीगुड़ा स्थित श्री पूनम चंद गांधी जैन स्थानक में चातुर्मासिक धर्म सभा को संबोधित करते हुए साध्वी जयश्रीजी म.सा. आदि ठाणा-3 ने व्यक्त किये। संघ के कार्याध्यक्ष विनोद कीमती द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, म.सा. ने कहा कि अज्ञानता का नाम अंधकार है और ज्ञान का नाम प्रकाश है।
जब तक हमारी आत्मा मोह निद्रा में सोई हुई है, तब तक आत्मिक ज्ञान से हम कोसों दूर रहते हैं। प्रत्येक संत मुनि भव्य प्राणियों के अंतर चक्षु जागृत करते हैं, तभी अंतर का अलौकिक ज्ञान प्राप्त होता है। उसे ही सम्यक ज्ञान कहा गया है। इसी ज्ञान को पाकर हम अपनी आत्मा का लाभ उठा सकते हैं। प्रत्येक व्यक्ति यही सोचता है कि हमारी आत्मा परमात्मा बने, सिद्ध अवस्था को प्राप्त करे, कर्मों से मुक्त हो। इन सबके लिए पहले ज्ञान का होना आवश्यक है।


गुरु दिवाकर जन्मोत्सव में सामुहिक एकासना और लक्की ड्रॉ
साध्वी राजश्रीजी म.सा. ने कहा कि ज्ञान के होने पर व्यक्ति दया का मर्म जान पाएगा। ज्ञान से व्यक्ति क्रिया और आचरण को भली भांति समझकर सत्य व सही राह पर चल सकेगा। साध्वी समीक्षाश्रीजी म.सा. ने गीतिका के माध्यम से सम्यक ज्ञान की प्रस्तावना से धर्म सभा को अवगत करवाया। संघ के मंत्री धर्मेंद्र नाहर ने सभा का संचालन किया। साध्वी जयश्रीजी म.सा. के सान्निध्य में रविवार, 2 नवंबर को गुरु दिवाकर गुरु गणेश जन्मोत्सव गुणानुवाद का आयोजन किया जाएगा।
यह भी पढ़ें… श्री महावीर स्वामी जैन श्वेतांबर मंदिर में द्वार उद्घाटन संपन्न
जन्मोत्सव को सामुहिक एकासना एवं दो-दो सामायिक दिवस के रूप में मनाया जाएगा। प्रवचन सुबह 9.15 से रहेगा और 9.45 बजे तक आने वालों के लिए लक्की ड्रॉ रहेगा, जिसमें एक सोने की गिन्नी व 10 चाँदी के सिक्के प्रदान किए जाएँगे। लक्की ड्रॉ के लाभार्थी मदनलाल अन्नराज धनराज नवल किशोर बाफना परिवार, तिलक नगर हैं। एकासन की व्यवस्था संघ की ओर से रहेगी।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



