मप्र : फार्म हाउस में अवैध पटाखा कारखाने का खुलासा, संचालक गिरफ्तार

Ad

इंदौर, मध्यप्रदेश के इंदौर जिले में अलग-अलग स्थानों पर पटाखों के अवैध निर्माण और भंडारण की गतिविधियों का खुलासा करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि जिला मुख्यालय से करीब 15 किलोमीटर दूर सोनगिर गांव में 10,000 वर्ग फुट में फैले फार्म हाउस में सुतली बम बनाने का अवैध कारखाना संचालित किया जा रहा था। अधिकारियों ने बताया कि इस फार्म हाउस को राहुल अग्रवाल (43) ने एक व्यक्ति से किराये पर लिया था और इसमें अवैध तौर पर पटाखे बनाए जा रहे थे। उन्होंने बताया कि मौके से बड़ी तादाद में तैयार सुतली बम और करीब 100 किलोग्राम बारूद के साथ ही दो मालवाहक वाहन जब्त किए गए हैं।

Ad

यह भी पढ़े: छत्तीसगढ़ : अवैध तरीके से लाये गए 19,320 क्विंटल धान जब्त

सांवेर पुलिस थाने के प्रभारी जीएस महोबिया ने बताया कि अग्रवाल ने पंच डेहरिया गांव में भी अवैध शेड बनाकर पटाखों का भंडारण किया था। उसे गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि अग्रवाल के खिलाफ विस्फोटक अधिनियम और भारतीय न्याय संहिता के संबद्ध प्रावधानों के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। (भाषा)

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Ad

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button