केएलएच के सभी परिसरों में मनाया गया स्वतंत्रता दिवस  

हैदराबाद, शैक्षणिक संस्थान केएल डीम्ड टू बी यूनिवर्सिटी ने हैदराबाद स्थित बाचुपल्ली,  अज़ीज़नगर, ग्लोबल बिज़नेस स्कूल, कोंडापुर तथा विजयवाड़ा स्थित कैंपस में 79वाँ स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया।

केएलएच डीम्ड विश्वविद्यालय के सभी कैंपस में परिसर प्रमुखों द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया और राष्ट्र के स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की गयी। केएलएच ग्लोबल बिज़नेस स्कूल में छात्रों और शिक्षकों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दीं, जबकि बाचुपल्ली और अज़ीज़नगर परिसरों ने “राष्ट्र प्रथम, सदैव प्रथम” की भावना के तहत एकजुट होकर पर्यावरण और सामाजिक सेवा से जुड़े विषयों पर जोर दिया गया।

यह भी पढ़ें… अग्रवाल शिक्षा समिति में स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजित

एनसीसी की सक्रिय भागीदारी के साथ विश्वविद्यालय ने अनुशासन, नवाचार और सेवा को बढ़ावा देने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। कैंपस डीन और प्रधानाचार्यों ने छात्रों को ज़िम्मेदार नागरिकता और नेतृत्व को बनाए रखने के लिए प्रोत्साहित किया।

केएलएच के उपाध्यक्ष कोनेरू लक्ष्मण हविश अपने संबोधन में कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल अतीत का उत्सव नहीं है, बल्कि भविष्य के लिए कार्य करने के लिए सदैव तत्पर रहना चाहिए। छात्रों को ज्ञान और ज़िम्मेदारी का मिश्रण करते हुए मज़बूत और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में सशक्त भूमिका निभानी चाहिए। 

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button