भारत ने अपने हवाई क्षेत्र में पाकिस्तानी विमानों पर लगी पाबंदी बढ़ाई

नयी दिल्ली, भारत ने अपने हवाई क्षेत्र में पाकिस्तानी विमानों पर लगी पाबंदी 24 सितंबर तक के लिए बढ़ा दी है। पाकिस्तान ने भी भारतीय विमानों के लिए अपने हवाई क्षेत्र को बंद करने की अवधि 24 सितंबर तक बढ़ा दी है। दोनों देशों ने हवाई क्षेत्र को बंद रखने की अवधि बढ़ाने के लिए अलग-अलग ‘नोटिस टू एयरमेन’ जारी किए हैं।

सुरक्षा कारणों से जारी संघर्ष के बीच उड़ान मार्ग पर नियंत्रण

पहलगाम में 22 अप्रैल को आतंकी हमले में 26 लोगों की मौत के बाद भारत ने 30 अप्रैल से पाकिस्तान के लिए अपना हवाई क्षेत्र बंद कर दिया था। तब से भारत प्रतिबंध की अवधि बढ़ाता रहा है। ‘नोटिस-टू-एयरमैन’ के अनुसार भारतीय हवाई क्षेत्र पाकिस्तान में पंजीकृत विमानों और पाकिस्तानी एयरलाइंस/ऑपरेटरों द्वारा संचालित/स्वामित्व वाले या पट्टे पर लिए गए विमानों, जिनमें सैन्य उड़ानें भी शामिल हैं, के लिए उपलब्ध नहीं होगा। यह नोटिस 22 अगस्त को जारी किया गया। हवाईक्षेत्र भारतीय मानक समय (आईएसटी) के अनुसार 24 सितंबर को साढ़े पांच बजे तक बंद रहेगा। (भाषा)

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button