बोगोटा अंतरराष्ट्रीय पुस्तक मेले में ‘विशिष्ट अतिथि’ बना भारत
नयी दिल्ली, भारत दुनिया के सबसे प्रमुख अंतरराष्ट्रीय पुस्तक मेलों में से एक ‘बोगोटा अंतरराष्ट्रीय पुस्तक मेला 2026 में ‘विशिष्ट अतिथि देश’ के रूप में भाग ले रहा है जो और कोलंबिया में आयोजित होने जा रहा है। इस वर्ष 21 अप्रैल से 4 मई तक आयोजित किए जा रहे अंतरराष्ट्रीय पुस्तक मेले में भारतीय मण्डप का उद्घाटन 21 अप्रैल को कोलंबिया की संस्कृति, कला और ज्ञान मंत्री यानाई कदामानी फोनरोडोना और कोलंबिया तथा इक्वाडोर में भारत के राजदूत वनलालहुमा ने किया।
राष्ट्रीय पुस्तक न्यास(एनबीटी) द्वारा यहां बुधवार को जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गई।बोगोटा में 1988 से आयोजित हो रहे इस पुस्तक मेले में लगभग 25 देशों की भागीदारी हो रही है और 20 से अधिक मण्डप स्थापित किए गए हैं। भारत का 50 सदस्यों वाला एक प्रतिनिधिमंडल इस पुस्तक मेले में हिस्सा ले रहा है जिसमें लेखक, चित्रकार, कलाकार, प्रकाशक और अधिकारी शामिल हैं। और इस दल का नेतृत्व राष्ट्रीय पुस्तक न्यास, भारत के अध्यक्ष प्रो. मिलिंद सुधाकर मराठे कर रहे हैं।
इस वर्ष 21 अप्रैल से 4 मई तक आयोजित किए जा रहे
भारतीय मण्डप के उद्घाटन के अवसर पर भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय में उप सचिव श्रेयांश मोहन ने कहा कि इस पुस्तक मेले में भारत की भागीदारी से भारतीय रचनाओं को लैटिन अमेरिका में एक नई पहचान मिलेगी। उन्होंने कहा कि यह भागीदारी केवल पुस्तकों के आदान-प्रदान तक ही सीमित नहीं है, बल्कि यह एक साझा सांस्कृतिक क्षितिज के निर्माण का भी प्रतीक है।
तीन हजार वर्ग मीटर के विशाल क्षेत्र में फैले ‘भारत पैवेलियन’ को पश्चिम बंगाल की ‘कालीघाट कला’ शैली में बनाया गया है। इस पैवेलियन में लगभग 3,000 पुस्तकें प्रदर्शित की जाएंगी जो विभिन्न विधाओं में भारतीय लेखन की समृद्धि और विविधता को दर्शाएंगी।
भारतीय साहित्य और संस्कृति का प्रदर्शन
विज्ञप्ति के अनुसार यहाँ भारत संबंधित विषय पर आधारित एक रेस्टोरेंट भी होगा जहाँ देश के विविध व्यंजनों का स्वाद चखा जा सकेगा। यह रेस्टोरेंट लखनऊ शहर से प्रेरित है जिसे यूनेस्को द्वारा ‘सिटी ऑफ़ गैस्ट्रोनॉमी’ (खान-पान के शहर) के रूप में मान्यता प्राप्त है। (भाषा)
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।






