दुबई में खेला जायेगा भारत बनाम पाकिस्तान एशिया कप मैच

Ad

दुबई, भारत और पाकिस्तान के बीच नौ सितंबर से शुरू हो रहे आगामी एशिया कप के दो अहम मैच दुबई में खेले जायेंगे। एशियाई क्रिकेट परिषद (एसीसी) ने यह घोषणा की है। भारत और पाकिस्तान के बीच लीग चरण का मुकाबला 14 सितंबर को दुबई में होगा। दोनों टीमों के बीच सुपर सिक्स चरण का संभावित मैच 21 सितंबर को इसी स्थान पर खेला जाएगा। 29 सितंबर को होने वाला फाइनल भी दुबई में ही होगा।

अगले साल भारत और श्रीलंका में होने वाले टी20 विश्व कप को ध्यान में रखते हुए, यह टूर्नामेंट टी20 अंतरराष्ट्रीय प्रारूप में खेला जाएगा।एसीसी ने मैचों की घोषणा 26 जुलाई को कर दी थी लेकिन इसके आयोजन स्थल की घोषणा शनिवार को की गयी। टूर्नामेंट में कुल 19 मैचों में से 11 मैच दुबई में और आठ मैच अबू धाबी में खेले जाएंगे।

इंडियन टीम पाकिस्तान से क्लैश करेगी दुबई में 14 सितंबर को

भारत अपने शुरुआती दो लीग मैच 10 सितंबर (बनाम यूएई) और 14 सितंबर (बनाम पाकिस्तान) को दुबई में खेलेगा, जबकि ओमान के खिलाफ आखिरी लीग मैच 19 सितंबर को अबू धाबी के शेख जायद स्टेडियम में होगा। सुपर सिक्स चरण में अबू धाबी में सिर्फ एक मैच निर्धारित है। भारत ग्रुप ए में पाकिस्तान, ओमान और यूएई के साथ है। ग्रुप बी में अफगानिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश और हांगकांग हैं। (भाषा)

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Ad

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button