भारतीय विज्ञान सम्मेलन में ईसीआईएल ने की सहभागिता

हैदराबाद, इलेक्ट्रॉनिक्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (ईसीआईएल) ने राष्ट्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय, तिरुपति में आयोजित भारतीय विज्ञान सम्मेलन में सहभागिता की। जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, सम्मेलन का शुभारंभ राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सर संघचालक मोहन भागवत ने आंध्र-प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायुडू तथा केन्द्राय मंत्री, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, परमाणु ऊर्जा विभाग तथा अंतरिक्ष विभाग, भारत सरकार डॉ. जितेन्द्र सिंह की उपस्थिति में किया। सम्मेलन में देश भर के विभिन्न राष्ट्रीय शिक्षा संस्थानों तथा औद्योगिक प्रतिष्ठानों ने विशेष रूप से आईआईटी, आईएससी, डीआरडीओ, एनआईटी तथा विभिन्न विश्वविद्यालयों के प्रोफेसर, रिसर्च स्कॉलर तथा छात्रों ने सहभागिता की।

इस चार दिवसीय कार्यक्रम में शोधपत्र प्रस्तुति, पोस्टर प्रस्तुति, विषय विशेषज्ञ वार्ता, चैनल वार्ता तथा औद्योगिक प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस दौरान विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, भाषा एवं भाषा विज्ञान, कंप्यूटर साइंस, पुरातत्व, प्रदर्शनकारी कला, स्थापत्य कला, क्वांटम भौतिकी तथा भारती ज्ञान प्रणाली (आईकेएस) से संबंधित विषयों पर शोधपत्रों की प्रस्तुति की गई।

यह भी पढ़ें… माल ढुलाई एवं यात्री सेवाओं में दक्षिण मध्य रेलवे ने दर्ज की रिकॉर्ड उपलब्धियाँ

सम्मेलन में ईसीआईएल के प्रबंधक (राजभाषा) एवं नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति (उपक्रम), हैदराबाद-सिकंदराबाद के सदस्य सचिव डॉ. राजनारायण अवस्थी ने भारतीय ज्ञान प्रणाली में विचार की दार्शनिक अवधारणा विषय पर शोध पत्र प्रस्तुत किया। अवसर पर राष्ट्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय के शोध छात्र तथा विभिन्न विश्वविद्यालयों के भाषाविज्ञान के अध्येता उपस्थित थे। प्रस्तुति के अंत में भाषा विज्ञान के महत्वपूर्ण पक्ष अर्थ विज्ञान पर उपस्थित प्रतिभागियों ने विचार रखे।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button