‘क्यूर’ की परिधि में बनेंगे इंदिरम्मा आवास : पोंगुलेटी श्रीनिवास रेड्डी
हैदराबाद, राजस्व और आवास मंत्री पोंगुलेटी श्रीनिवास रेड्डी ने घोषणा की कि हैदराबाद, रंगारेड्डी, संगारेड्डी और मेडचल जिलों में स्थित क्यूर (कोर अर्बन रीजन इकॉनमी) क्षेत्र में इंदिरम्मा घरों के निर्माण की योजना शुरू की जा रही है। उन्होंने बताया कि लाभार्थियों के चयन की प्रक्रिया आगामी मार्च मासांत तक पूरी कर ली जाएगी। उन्होंने सचिवालय में आयोजित एक समीक्षा बैठक में झुग्गी-झोपड़ियों में इंदिरम्मा मॉडल कॉलोनियों, इंदिरम्मा घरों के लिए भू-अधिग्रहण, अधूरे डबल बेडरूम घरों के निर्माण को पूरा करने और पूर्ण घरों के आवंटन जैसे मुद्दों पर चर्चा की।

इस बैठक में मंत्री डी. श्रीधर बाबू, पोन्नम प्रभाकर, अजहरुद्दीन सहित संबंधित उच्च अधिकारियों ने भाग लिया। बैठक के दौरान मंत्री पोंगुलेटी ने कहा कि गरीब लोगों के लिए पाँच से 10 मंजिल वाले इंदिरम्मा घरों का निर्माण करने पर विचार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मंत्रिमंडल की अगली बैठक में इस पर चर्चा कर अंतिम निर्णय लिया जाएगा।
यह भी पढ़ें… मधिरा नगरपालिका पर कांग्रेस का कब्ज़ा, भट्टी ने पदेन सदस्य के रूप में किया मतदान
मंत्री ने संबंधित जिलाधीशों को निर्देश दिया कि वे मार्च के अंत तक अपूर्ण और पहले से ही पूर्ण हो चुके डबल बेडरूम घरों के लिए लाभार्थियों का चयन करें। उन्होंने आगे बताया कि ओआरआर और आरआरआर के बीच मध्यम वर्गीय परिवारों के लिए केपीएचबी की तरह घर बनाए जाएंगे। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे चार क्षेत्रों में भूमि की पहचान कर दस दिनों के भीतर रिपोर्ट दें।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



