आर्थिक प्रगति को और मजबूत करेगा बैंकिंग सेक्टर में नवाचार और तकनीक का उपयोग : राष्ट्रपति मुर्मु
चेन्नई: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु सोमवार को चेन्नई पहुंचीं, जहां उन्होंने सिटी यूनियन बैंक के 120वें स्थापना दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में हिस्सा लिया। इस अवसर पर उन्होंने बैंक की अब तक की उपलब्धियों की सराहना की और देश की अर्थव्यवस्था में उसके योगदान को महत्वपूर्ण बताया।
राष्ट्रपति ने अपने संबोधन में कहा कि भारत जैसे विकासशील और विशाल जनसंख्या वाले देश में डिजिटल और वित्तीय साक्षरता को बढ़ाना समय की जरूरत है। उन्होंने कहा कि आम नागरिकों को बैंकिंग सेवाओं तक आसानी से पहुंच उपलब्ध कराना ही वास्तविक वित्तीय समावेशन है। उन्होंने सिटी यूनियन बैंक की वित्तीय समावेशन, डिजिटल बैंकिंग और ग्रामीण क्षेत्रों में बैंकिंग सुविधाएं उपलब्ध कराने के प्रयासों की सराहना की। साथ ही यह भी कहा कि बैंकिंग सेक्टर में नवाचार और तकनीक का उपयोग देश की आर्थिक प्रगति को और मजबूत करेगा। इस कार्यक्रम में तमिलनाडु के कई गणमान्य व्यक्ति और बैंकिंग सेक्टर से जुड़े लोग मौजूद रहे।(PIB)
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



