बुढ़ापा शीघ्र लाती है अनिद्रा

एक ओर जहां भरपूर नींद स्वास्थ्य और सौंदर्य की कुंजी है, वहीं अनिद्रा रोग बुढ़ापे के जल्दी आने का कारण होता है, क्योंकि कम सोने वाले लोग जल्दी बूढ़े हो जाते हैं। यह कहना है जर्मनी के अनिद्रा रोग विशेषज्ञ डॉक्टरों का।
एक हज़ार बच्चों पर किए गए अनुसंधान के अनुसार 21 प्रतिशत बच्चे नींद की विभिन्न बीमारियों से पीड़ित हैं। अनुसंधान के अनुसार अनिद्रा के रोग के प्रमुख कारणों में ज्यादा समय तक टी. वी. देखना, देर रात तक जागना और अनियमित दिनचर्या शामिल हैं। विशेषज्ञों के अनुसार जो बच्चे रात में ठीक से सो नहीं पाते, वे चिड़चिड़े हो जाते हैं और पूरी नींद न आने के कारण उच्च रक्तचाप, हृदय संबंधी बीमारियां, पक्षाघात और पाचन संबंधी गड़बड़ियां हो जाती हैं।
यह भी पढे़: स्वास्थ्य की कुंजी है प्रसन्नता
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



