कुलपाक जैन तीर्थ में आदिनाथ प्रभु रायन पादुका की प्रतिष्ठा
हैदराबाद, श्री कुलपाक जैन तीर्थ में आदिनाथ प्रभु रायन पादुका प्रतिष्ठा का कार्यक्रम आयोजित किया गया। सीमा शील कुमार जैन ने उक्ताशय की जानकारी दी। प्रतिष्ठा संयोजक इंदरचंद जैन एवं शील कुमार जैन ने बताया कि जैनाचार्य विजयअभयसेनसूरीजी म.सा. आदि ठाणा, तीर्थसुंदरविजयजी म.सा. आदि ठाणा एवं साध्वी अर्चिताश्रीजी म.सा. आदि ठाणा के सान्निध्य में आदिनाथ पंच कल्याणक पूजा, महालक्ष्मी विधान एवं आदिनाथ प्रभु रायन पादुका की प्रतिष्ठा का कार्यक्रम संपन्न हुआ।











प्रतिष्ठा महोत्सव में रायन पादुका भरने का लाभ जैन रत्न सुरेन्द्रमल सिद्धांत लूणिया परिवार ने लिया। रायन पादुका देहरी एवं प्रतिष्ठा का लाभ ज्योति बेन सीताराम कांटेडी परिवार ने लिया। रायन पादुका की कायमी ध्वजा रोहण का लाभ अन्नराज शिवराज सोनी परिवार ने, रायन पादुका कलश स्थापना करने का लाभ कंचन बेन शांतिलाल मामनिया परिवार ने लिया।
अवसर पर प्रतिष्ठा विधान हुआ, जिसमें प्रथम दूध अभिषेक ज्योति बेन सीताराम कांटेडी परिवार ने, द्वितीय दही अभिषेक जैन रत्न भंवरलाल पद्मचंद बाफना परिवार ने, तृतीय घी अभिषेक प्रेम राज सुरेन्द्र बांठिया परिवार ने, चतुर्थ औषधि अभिषेक सीमा शील कुमार जैन परिवार ने, पंचम गुलाब जल अभिषेक मंगला देवी प्रकाशचंद श्रीमाल परिवार ने किया।
यह भी पढ़ें… सिकंदराबाद में अरनोरा सिल्वर ज्वेलरी शोरूम लांच
महालक्ष्मी विधान में श्री यंत्र प्रदान का आयोजन
महोत्सव के अंतर्गत महालक्ष्मी विधान किया गया, जिसमें श्री यत्र प्रदान करने का लाभ ताराचंद इंदरचंद चोरड़िया परिवार ने लिया। उपस्थित भक्तों को श्री यत्र प्रदान किया गया। महालक्ष्मी की आरती का लाभ गौतमचंद विनय लोढ़ा परिवार ने लिया। रायन पादुका भंडार भराने एवं कुमकुम का थापा लगाने का लाभ ज्योति बेन सीताराम कांटेडी परिवार ने लिया। प्रतिष्ठा के अवसर पर थाली बजाने का लाभ सुगनचंद प्रमोद रायसोनी परिवार ने लिया।
श्री स्तोतर पूजा का लाभ मदनराज आशीष कुमार भंडारी परिवार ने लिया। महालक्ष्मीजी को विराजमान करने का लाभ संपतराज ज्ञानचंद रायसोनी परिवार ने लिया। नेमीनाथ भगवान की आंगी चढ़ाने का लाभ एकता दिनेश कातरेला परिवार ने, आरती का लाभ प्रभादेवी सुगनचंद खिंवसरा, प्रतिभा विजय कुमार शीतल चोपड़ा, स्मृति आदित्य सुराना (दिल्ली), चन्दना अजय नाहटा परिवार ने लिया।
अवसर पर कुलपाक तीर्थ के अध्यक्ष सुरेन्द्र बांठिया, उपाध्यक्ष बसंत बाफना, कोषाध्यक्ष इंदरचंद जैन, सह मंत्री अमरचंद श्रीश्रीमाल, श्रीकांत छल्लानी, प्रशांत सिंघवी, संघेष दलाल, शिवराज सोनी, ज्ञानचंद सोनी, आशीष भंडारी, पद्मचंद सोनी, राकेश प्रमोद योगेश सोनी, प्रकाश लूणिया, अशोक बालियां, सुभाष गोलेच्छा, महेंद्र कपासी, कमल रांका, सुभाष रांका, दिनेश पीरगल, ललित पीरगल, राजेन्द्र शिखर बाफना, रिखबचंद लुणावत, नरेश कटारिया, रितेश भंसाली, महावीर मुणोत, राजीव समदड़िया, धर्मेंद्र समदड़िया, शांतिभाई मामनिया, विमल चोरड़िया, अजय नाहटा, महेंद्र कटारिया, जयेश शाह, डॉ. घीसूलाल जैन, राजेश सेठ, मनोज सुराणा, राज छाजेड़ अनिल ओस्तवाल, ओमप्रकाश हुंडिया, शांतनु कातरेला, अशोक सोनी, करण कविता बाफना, विजय तातेड़, मीना चोरड़िया, विजया सोनी, एकता कातरेला, सीमा शील कुमार, तनीषा जैन व अन्य उपस्थित थे।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।






