पूंजी निवेश की आड़ में ठगी करने वाले गिरफ्तार

हैदराबाद, ऑनलाइन स्तर पर पूंजी निवेश की आड़ में ठगी करने वाले दो आरोपियों को हैदराबाद की साइबर अपराध पुलिस ने पुणे महाराष्ट्र से गिरफ्तार कर लिया। इन दोनों के खिलाफ देश भर में 27 मामले दर्ज है, जिसमें से एक मामला तेलंगाना से संबंधित है। आरोपियों को पास से दो सेल फोन और तीन सिम कार्ड जब्त किये गये।

आज यहां जारी प्रेस विज्ञप्ति में साइबर अपराध पुलिस उपायुक्त डी. कविता ने बताया कि इस मामले में श्रावस्ती नगर पुणे निवासी आईटी कर्मचारी रेनॉल्ड विनसेंट सिरिल (26) और फ्री लांसर मनीष दिनेश सोनावाने (27) को गिरफ्तार किया गया।

निवेश के नाम पर ₹17.39 लाख की ठगी

उन्होंने बताया कि हैदराबाद निवासी 40 वर्षीय शिकायतकर्ता ने अपनी शिकायत में बताया कि फेसबुक के माध्यम में कीर्ती रघुराम के नाम से साइबर ठगों ने उसे सम्पर्क किया और अपने आपको दुबई निवासी सॉफ्टवेयर डेवलपर बताया।

Ad

इसके बाद शिकायतकर्ता से उसकी बताई कंपनी इन्नोबिट आईटी सॉल्यूशंस में पूंजी निवेश करने पर 70 प्रतिशत का मुनाफा देने का आश्वासन दिया।

उसके आश्वासन पर शिकायतकर्ता ने बताई गयी कंपनी में विभिन्न किस्तों में 17,39,000 रुपये का पूंजी निवेश किया और उसे ऑनलाईन स्तर पर लाभ की 71,281 डालर रकम दिखाई गई, लेकिन उसे विथड्रॉ करने का ऑप्शन नहीं दिया।

इस कारण उसने इस घटना की साइबर अपराध पुलिस में शिकायत की। साइबर अपराध पुलिस इंस्पेक्टर पी. प्रमोद कुमार ने मामले की छानबीन कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों को हैदराबाद लाने के बाद अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Ad

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button