आईपीएल : SHR की शानदार जीत, राजस्थान को 58 रन से हराया

हैदराबाद मेज़बान टीम सनराइजर्स हैदराबाद ने अपने घरेलू मैदान में आखिरकार जीत का स्वाद चख कर पटरी पर लौटी। सनराइजर्स हैदराबाद ने अपने ओपनर्स की लड़खड़ाती शुरुआत के बावजूद एक चुनौतीपूर्ण 216 रन का स्कोर खड़ा करने में कामयाबी हासिल की। अभिषेक शर्मा पहली ही गेंद पर आउट हो गए, जबकि ट्रैविस हेड कभी लय में नहीं आ पाए और 18 रन बनाकर संघर्ष करते हुए आउट हो गए।

SRH बनाम राजस्थान आईपीएल मैच का दृश्य

इसके बाद, सारा दारोमदार कप्तान ईशान किशन की शानदार बल्लेबाज़ी पर आ गया। अपनी बेहतरीन फॉर्म का फ़ायदा उठाते हुए, उन्होंने 91 रनों की ज़बरदस्त पारी खेली और बीच के ओवरों में एसआरएच को मैच पर पकड़ बनाए रखने में मदद की। हेनरिक क्लासेन ने उनका बखूबी साथ निभाया और कप्तान के साथ मिलकर एक अहम साझेदारी की। किशन एक शानदार शतक की ओर बढ़ रहे थे, लेकिन 14वें ओवर में संदीप शर्मा ने उन्हें आउट कर दिया।

इसके कुछ ही देर बाद 16वें ओवर में तुषार देशपांडे ने क्लासेन को भी 40 रनों के निजी स्कोर पर चलता कर दिया। राजस्थान के गेंदबाज़ों ने भी कुछ अच्छे मौके दिखाए। नई गेंद से वे क़ाफी पैने थे और डेथ ओवरों में भी उन्होंने कसी हुई गेंदबाज़ी की, लेकिन बीच के ओवरों में किशन और क्लासेन के त़ूफानी हमले का उनके पास कोई जवाब नहीं था। आखिर में रेड्डी की छोटी मगर अहम पारी को भी नज़रअंदाज़ नहीं किया जा सकता। हैदराबाद ने राजस्थान के सामने 217 रन का लक्ष्य रखा है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी सनराइजर्स ने ईशान किशन की तूफानी 91 रनों की पारी की मदद से 20 ओवर में छह विकेट पर 216 रन बनाए।

राजस्थान की शुरुआत बेहद खराब, आधी टीम सस्ते में आउट

हैदराबाद ने राजस्थान के सामने 217 रन का लक्ष्य रखा था, लेकिन राजस्थान जो इस सत्र आईपीएल के पॉइंट्स टेबल पर टॉप पे चल रही है। टीम हैदराबाद ने राजस्थान को लगातार जीतने के सिलसिले को रोका। मात्र नौ रन के स्कोर पर राजस्थान की आधी टीम पवेलियन लौट चुकी थी। राजस्थान के बल्लेबाज़ों पर हैदराबाद के गेंदबाज़ प्रफुल्ल और साकिब ने कहर बरपाया और राजस्थान को मात्र 159 पर समेट दिया।

प्रफुल हिंगे और साकिब हुसैन, दो ऐसे डेब्यू करने वाले खिलाड़ी रहे, जिन्होंने राजस्थान की मज़बूत बैटिंग लाइनअप को पूरी तरह तबाह कर दिया। इसमें कोई हैरानी की बात नहीं कि ईशान किशन की खुशी का कोई ठिकाना नहीं है और वह चेस्टर कैट की तरह मुस्कुरा रहे हैं। रॉयल्स की यह पाँच मैचों में पहली हार है, जबकि सनराइजर्स की इतने ही मैचों में यह दूसरी जीत है।

हिंगे को पदार्पण कर रहे एक अन्य गेंदबाज शाकिब का अच्छा साथ मिला, जिन्होंने यशस्वी जायसवाल (एक) और डोनोवन फरेरा (44 गेंदों में 69 रन) के अहम विकेट चटकाए। ईशान मलिंगा ने 31 रन पर दो विकेट लिए। महज नौ रन पर पाँच विकेट गिरने के बाद फरेरा और रविंद्र जडेजा (32 गेंदों में 45 रन) ने छ विकेट के लिए 72 गेंदों में 118 रन की साझेदारी कर रॉयल्स को मुकाबले में बनाए रखा, लेकिन इस साझेदारी के टूटने के साथ ही टीम की उम्मीदें खत्म हो गईं।

यह भी पढ़ें… वैशाली हारीं, महिला कैंडिडेट्स टूर्नामेंट का मुकाबला हुआ और भी रोमांचक

स्कोर बोर्ड

सनराइजर्स हैदराबाद पारी : अभिषेक शर्मा का. बिश्नोई बो. आर्चर 00, ट्रेविस हेड का. फरेरा बो. पराग 18, इशान किशन का. एवं बो. संदीप 91, हेनरिच क्लासेन का. पराग बो. देशपांडे 40, नीतीश कुमार रेड्डी का. जुरेल बो. आर्चर 28, सलिल अरोड़ा नाबाद 24, अनिकेत वर्मारन आउट 06, हर्ष दुबे नाबाद 00, अतिरिक्त : 09, कुल : 20 ओवर में छह विकेट पर 216 रन। विकेट पतन : 1-0, 2-55, 3-143, 4-162, 5-195, 6-209, गेंदबाजी : आर्चर 4-0-27-2, बर्गर 4-0-31-0, संदीप 4-0-52-1, देशपांडे 4-0-55-1, पराग 1-0-5-1, बिश्नोई 3-0-35-0.

राजस्थान रॉयल्स पारी : यशस्वी जायसवाल का. रेड्डी बो. शाकिब 01, वैभव सूर्यवंशी का. अरोड़ा बो. हिंगे 00, ध्रुव जुरेल बो. हिंगे 00, लुहान ड्रे प्रिटोरियस का. रेड्डी बो. हिंगे 00, रियान पराग का. अभिषेक बो. हिंगे 04, रविंद्र जडेजा का. अरोड़ा बो. मलिंगा 45, डोनोवन फरेरा बो. शाकिब 69, जोफ्रा आर्चर का. हिंगे बो. शाकिब 02, तुषार देशपांडे का. किशन बो. मलिंगा 25, रवि बिश्नोई का. किशन बो. शाकिब 00, नांद्रे बर्गर नाबाद 03, अतिरिक्त : 10, कुल : 19 ओवर में सभी आउट 159 रन। विकेट पतन : 1-1, 2-1, 3-1, 4-2, 5-9, 6-127, 7-129, 8-140, 9-140, गेंदबाजी : हिंगे 4-0-34-4, शाकिब 4-0-24-4, मलिंगा 4-0-31-2, शिवांग 3-0-28-0, रेड्डी 2-0-19-0, हर्ष 2-0-22-0. (सी. सुधाकर)

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button