इस्कॉन, कुकटपल्ली ने निकाली भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा

Ad

हैदराबाद, अंतरराष्ट्रीय कृष्ण चेतना सोसाइटी (इस्कॉन) कुकटपल्ली के तत्वावधान में विभिन्न समाजों के सहयोग से कुकटपल्ली स्थित मैसम्मा मंदिर से भव्य जगन्नाथ रथयात्रा निकाली गई, जो मेट्रो गार्डन पहुंच कर संपन्न हुई।

कुकटपल्ली स्थित मैसम्मा मंदिर के पास पुष्पों से सजे विशाल रथ पर भगवान जगन्नाथ, बलभद्र एवं सुभद्रा मूर्ति विराजित की गई। विधिवत रूप से पूजा एवं आरती अध्यक्ष महाश्रृंगदासजी, प्रधान संयोजक अंजनी कुमार अग्रवाल, सतीश अग्रवाल द्वारा की गई। कुकटपल्ली इस्कॉन के अध्यक्ष महाश्रृंगदासजी ने कहा कि हर साल एक बहुत ही दिव्य उत्सव के रूप में पूरे विश्व में जगन्नाथ रथयात्रा का आयोजन किया जाता है। 1976 में इस्कॉन ने भारत के बाहर पहला रथ यात्रा उत्सव सैन फ्रांसिस्को महानगर की सड़कों पर आयोजित किया गया। उन्होंने कहा कि भगवान जगन्नाथ, सुभद्रा और बलदेव, जो शायद ही कभी आंतरिक गर्भगृह के बाहर दिखाई देते हैं, बहुत दयालु हैं और वे लोगों को आशीर्वाद देने के लिए मंदिर से बाहर आते हैं। रथयात्रा को जो अपने हाथों से एक कदम भी खींचता है तो उसके जन्म जन्म के पाप धुल जाते हैं।

प्रभु रथयात्रा के माध्यम से सभी को आशीर्वाद प्रदान करते हैं और महाप्रसाद ग्रहण करने से जीव का कल्याण होता है। रथयात्रा में इस्कॉन के तत्वावधान में कोलाटा, गर्भ नृत्य, भजन और कीर्तन के साथ भगवान जगन्नाथ के लिए विशेष पूजा का आयोजन किया गया। मार्ग में रंगोली सजाई गई और महामंत्र का जाप किया गया। अवसर पर प्रधान संयोजक अंजनी अग्रवाल ने कहा कि रथयात्रा में अग्रवाल समाज की शाखाओं का सहयोग लिया गया ।

Ad

यह भी पढ़ें… हिन्दू नेता को जमानत पर रिहा करने का आदेश

भव्य प्रसाद वितरण और विशिष्ट अतिथियों की भागीदारी

अवसर पर प्रसाद के एक लाख से अधिक डोप्पे बनाये गये । सभी भक्तों को मार्ग में प्रसाद वितरित किया गया। उन्होंने कहा कि रविवार 29 जून को क्लासिक गार्डन में शाम 5.30 बजे कीर्तन, नृत्य हरि कथा और विशेष श्रृंगार के दर्शन एवं छप्पन भोग महाआरती के बाद सभी के लिए महाप्रसादी का कार्यक्रम रहेगा। उन्होंने सभी से इसका लाभ लेने का आग्रह किया।

अवसर पर विधायक अरिकेपुड़ी गांधी, माधवराम कृष्ण राव, कांग्रेस नेता जगदीश्वर गौड़, रथयात्रा कमेटी चेयरमैन अंजनी कुमार अग्रवाल, सह चेयरमैन अग्रवाल समाज अध्यक्ष मनीष अग्रवाल, श्री जैन सेवा संघ के अध्यक्ष योगेश सिंघी, लव फॉर काउ के चेयरमैन जसमत भाई पटेल, महेश बैंक चेयरमैन रमेश कुमार बंग, आईएएस जे. सुब्रह्मण्यम अनुषा जावडी, श्रीकिशन अग्रवाल, प्रवीण अग्रवाल, विजयलक्ष्मी, डॉ. अंकिता, कृष्ण राव वैलामाला, सत्यनारायण सोमाणी, सुमन दुवालिया, आर.के. अग्रवाल, किशोर काबरा, अन्नपूर्णा माताजी, डॉ. धनलक्ष्मी, संयोजक वेंकटेश्वर, उत्तम सिंह राजपुरोहित, सतीश कुमार अग्रवाल, जयपाल सिंह नयाल, सरला शाह, जगदीश बंसल, मनोज अग्रवाल, सुनील राठी सहित इस्कॉन कुकटपल्ली समन्वयक एम. श्रीवाणी और इस्कॉन रूस प्रतिनिधि ओक्साना ने सहयोग प्रदान किया।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Ad

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button