जैक का ट्रेलर रिलीज़ – हैदराबादी स्पाइ बनें जोन्नलगड्डा सिद्धू
जैक ट्रेलर रिलीज़: जोन्नलगड्डा सिद्धू का एक्शन धमाल
काफी समय बाद प्रमुख निर्देशक बोम्मरिल्लु भास्कर के निर्देशन में बन रही तेलुगु फिल्म जैक में टॉलीवुड के स्टार बॉय जोन्नलगड्डा सिद्धू एवं खूबसूरत ऐक्ट्रेस वैष्णवी चैतन्या मुख्य किरदार निभा रहे हैं। अब मेकर्स ने इस फिल्म के ट्रेलर को रिलीज़ किया है।
फिल्म जैक में एक स्पाइ (जैक) के किरदार में हीरो जोन्नलगड्डा सिद्धू और प्रकाश राज पुलिस अधिकारी के रूप में नज़र आ रहे हैं। रिलीज किए गए ट्रेलर में ऐक्शन, रोमांस एवं कॉमेडी का भरपूर मात्रा में दिखाई दे रही है। पूरी फिल्म हैदराबद के बैकड्रॉप में नज़र आ रही है। इसमें मिशन बटरफ्लाइ…, अंधेरी रात में जिया तेरी गोद में…, ऑटो मीटर डाउन है… आदि जोन्नलगड्डा सिद्धू के स्टाइल वाले सारे डायलॉग दिखाए गए हैं।
यह भी पढ़ें…प्रभास के साथ फिल्म करने को लेकर खुश हैं प्रीति मुकुंदन
फिल्म जैक को काफी आकर्षक रूप से प्रस्तुत किया गया है। इसका बैक ग्राउंड म्यूजिक, सिनेमाटोग्राफी भी काफी दमदार है। मेकर्स ने इस फिल्म का बजट भी अच्छा रखा है। रिलीज़ किया गया यह ट्रेलर दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है। यह फिल्म 10 अप्रैल को रिलीज़ हो रही है।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



