जम्मू-कश्मीर में बांदीपोरा के अनोखे पर्यटन स्थलों की ओर बढ़ा रुझान

जम्मू कश्मीर , जम्मू कश्मीर के बांदीपोरा जिले का राजदान पास अप्रैल के महीने में भी, कश्मीर घूमने आने वाले लोगों को हैरान करता रहता है। राजदान पास गुरेज का प्रवेश द्वार है। यहां ताजा बर्फबारी हुई।
ये जगह खूबसूरत कुदरती नजारे देखने के शौकीन लोगों की अनोखी यात्राओं को जादुई और शांत अनुभव में बदल देती है। पहलगाम आतंकी हमले के करीब एक साल बाद कश्मीर घाटी के कई ऐसे इलाकों में रौनक और पर्यटकों की भीड़ दिख रही है, जहां लोग आम तौर पर कम जाते हैं। इसे पर्यटन के पटरी पर लौटने का संकेत माना जा रहा है। साथ ही ये इलाके के लोगों में नई उम्मीदें जगा रहे हैं।
नए स्थलों की ओर आकर्षण
पहली बार आने वाले पर्यटकों के लिए ये नया अनुभव है। वहीं खामोश वादियों को निहारने के शौकीन भी मानते हैं कि अगर कश्मीर बेहद सुंदर, शांत और सचमुच घूमने लायक जगह है। पर्यटन उद्योग से जुड़े लोगों को उम्मीद है कि बांदीपोरा जैसी जगहों की ओर लोगों का रुझान धीरे-धीरे और तेज होगा, क्योंकि यात्री अब घाटी के पारंपरिक पर्यटन स्थलों से हटकर ज्यादा शांत और अब तक अनदेखे नजारों की तलाश कर रहे हैं।(भाषा)
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।






