जानकी जयंती रामायण-पाठ करें

तिथि मुहूर्त

इस साल फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि 9 फरवरी, सोमवार की सुबह 5 बजकर 1 मिनट पर शुरु हो रही है, जो 10 फरवरी, मंगलवार की सुबह 7 बजकर 27 मिनट पर समाप्त होगी उदया तिथि के अनुसार जानकी जयंती 9 फरवरी, मंगलवार को मनाई जाएगी।

हर साल फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को जानकी जयंती मनाई जाती है। मान्यता है कि इस तिथि पर माता सीता का जन्म हुआ था। जानकी जयंती को भगवान श्रीराम और माता सीता की विधिपूर्वक पूजा-अर्चना की जाती है।

माना जाता है कि सीता जयंती को व्रत रखने से और दान-पुण्य करने से साधक को उत्तम फल की प्राप्ति होती है। यह दिन माता सीता की सत्यनिष्ठा, भक्ति और धैर्य को दर्शाता है। अयोध्या और जनकपुर में ये पर्व बहुत ही धूमधाम से मनाया जाता है। इस दिन भजन, कीर्तन और रामायण-पाठ करना बहुत ही शुभ माना जाता है।

महत्व

मान्यता है कि जानकी जयंती को व्रत करने से साधक को मानसिक शांति मिलती है और उसकी आत्मा भी शुद्ध होती है। इस तिथि को संयम, पवित्रता और आध्यात्मिक विकास के प्रतीक के रूप में भी मनाया जाता है।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button