जीतो हैदराबाद यूथ का जीतो हैदराबाद बॉक्स क्रिकेट 30 मार्च को
हैदराबाद, जैन इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गेनाइजेशन (जीतो) हैदराबाद के तत्वावधान में जीतो यूथ द्वारा आगामी 30 मार्च को कोंडापुर स्थित स्पोर्ट्स हुड में जीतो हैदराबाद बॉक्स क्रिकेट 5.0 का आयोजन किया जाएगा।
आज यहाँ सोमाजीगुड़ा स्थित होटल जलपान में आयोजित कार्यक्रम में खिलाड़ियों की नीलामी में गेंदबाज श्रेयांश जैन की बोली 61 लाख में, बल्लेबाज विधान बोकाड़िया की बोली 34 लाख में तथा ऑलराउंडर सनी बापना की बोली 68 लाख रुपये में लगी।
जीतो हैदराबाद बॉक्स क्रिकेट 5.0 टीम मालिकों की सूची
खेल के ओनर विजय वीर व गिरीश बोथरा जयेश बोथरा हैं। इसी तरह लेमोनेड एकादश के ओनर बसंत जैन, कुशाल दोशी, बीकेआर टीम के ओनर ऋषि खिंवसरा और अभिषेक जैन, डेक्कन चार्जेस के ओनर आलोक जैन व शुभम पारख, एसपीएम पर्ल टीम के ओनर विशाल ओसवाल व अंकित भूतोड़िया, सुधिगी घी स्ट्राइकर्स टीम के ओनद आदित गेमावत व अंकित मोदी, एजे नेक्स वारियर्स टीम के ओनर सौरभ जैन व हार्दिक जैन, गोकुल ग्लाइडर्स टीम के ओनर अंकुर जैन व अनुराग कीमती, आरव टाइटन्स टीम के ओनर पीयूष बरडिया व अमन बरडिया, पारख कैपिटल्स टीम के ओनर आर्यन पारख और साहिल पारख, एवी क्रिकेट क्लब टीम के ओनर विश्वास ठोलिया, अमोल ठोलिया, जीतो टॉइगर्स टीम के ओनर नमन रांका, तन्मय कटारिया, नेमी राइजर्स टीम के ओनर प्रशांत जैन, सूरज जैन, थंडर्स स्ट्राइकर्स टीम के ओनर आदर्श जैन व प्रतीक जैन एवं डीआर जीयूस के ओनर प्रतीक भंडारी हैं।
यह भी पढ़ें… ब्लू स्टार ने हैदराबाद में लांच किये रूम एसी के 150 मॉडल
अवसर पर जीतो हैदराबाद के उपाध्यक्ष परेश शाह, सचिव अभय तातेड़, खेलकूद संयोजक विशाल ओसवाल, यूथ विंग संयोजक अंकित भूतोड़िया, मुख्य सचिव सक्षम साभद्रा, कोषाध्यक्ष नीलेश नाहर, संयोजक विनीत भंडारी, सह संयोजक कुशाल दोशी व अन्य उपस्थित थे।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



