जॉन मॉरिस फायर इंजन को विंटेज एंड क्लासिक कार रैली में मिली दो ट्रॉफियाँ

हैदराबाद, राष्ट्रीय रेल संग्रहालय, नई दिल्ली में संरक्षित तथा दक्षिण मध्य रेलवे के लालागुड़ा वर्कशॉप के स्टाफ द्वारा सावधानीपूर्वक अनुरक्षित प्रतिष्ठित विंटेज जॉन मॉरिस फायर इंजन ने नई दिल्ली में आयोजित 59वीं स्टेट्समैन विंटेज एंड क्लासिक कार रैली में दो ट्रॉफियाँ जीतीं। यह रैली स्टेट्समैन बिल्डिंग से ग्रेटर नोएडा तक और वहाँ से वापस जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम तक 90 किलोमीटर की दूरी में आयोजित की गई।

जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, वर्ष 1914 में निर्मित जॉन मॉरिस फायर इंजन एक उल्लेखनीय 111 वर्ष पुराना वाहन है, जिसका मूल रूप से उपयोग हैदराबाद शहर में एचईएच निज़ाम स्टेट रेलवे द्वारा किया जाता था। यह फायर इंजन वर्तमान में राष्ट्रीय रेल संग्रहालय, नई दिल्ली में एक प्रमुख प्रदर्शनी के रूप में रखा गया है। इस वर्ष जॉन मॉरिस फायर इंजन को इंडियन ऑयल हेरिटेज प्रिज़र्वेशन ट्रॉफी से सम्मानित किया गया, जो विंटेज रैली की भावना का प्रतीक है। यह रैली में भाग लेने वाले सबसे पुराने वाहन को प्रदान की जाती है। इसके अतिरिक्त इस इंजन को ऑटोमोटिव ट्रस्ट ब्रिटिश हेरिटेज प्रिज़र्वेशन ट्रॉफी प्रदान की गई, जो ब्रिटिश निर्मित मोटर कारों को उनके उत्कृष्ट रखरखाव और विरासत को उत्कृष्ट स्थिति में संरक्षित रखने के लिए दी जाती है।

यह भी पढ़ें… जीएचएमसी : अवसंरचना विकास एवं विस्तार को समर्पित रहे पाँच साल

इंजन के सभी मूल अग्निशमन उपकरण सुरक्षित और सक्रिय

जॉन मॉरिस फायर इंजन के पीछे की कहानी रोचक है। यह दुनिया का एकमात्र वाहन है, जिसमें मूल श्रूज़बरी और चैलेंजर सॉलिड टायर्स लगे हुए हैं। इसमें अग्निशमन उपकरणों के सभी मूल पुर्जे अब भी सुरक्षित हैं। इसके अग्निशमन उपकरणों के हिस्से के रूप में एजैक्स गन मेटल टरबाइन पंप लगा हुआ है। इसके नियमित रखरखाव का कार्य दमरे के कैरिज वर्कशॉप, लालागुड़ा के तकनीकी कर्मियों की विशेषज्ञ टीम द्वारा किया जाता है।

इससे पूर्व 7 फरवरी को रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष सतीश कुमार ने जॉन मॉरिस फायर इंजन का निरीक्षण किया। उन्होंने लालागुड़ा वर्कशॉप, दमरे के कर्मचारियों द्वारा असाधारण रखरखाव मानकों की सराहना कर जॉन मॉरिस फायर इंजन के लिए 50,000 की नकद पुरस्कार राशि की घोषणा की। दक्षिण मध्य रेलवे के महाप्रबंधक संजय कुमार श्रीवास्तव ने कैरिज वर्कशॉप, लालागुड़ा की टीम को बधाई देते हुए उनके समर्पित प्रयासों की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि जॉन मॉरिस फायर इंजन के लिए राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान प्राप्त होना ज़ोन के लिए गर्व का क्षण है।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button