हाइबीज टीवी पुरस्कार से सम्मानित किये गये पत्रकार

हैदराबाद, हाइबीज.टीवी मीडिया अवार्ड्स के 6वें संस्करण में आईटी मंत्री श्रीधर बाबू ने छात्रवृत्ति के चेक वितरित किए। आज यहाँ जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया है कि इस कार्यक्रम में पांच प्रतिष्ठित पुरस्कार भी प्रदान किए गए।

अवसर पर आईएनएस के अध्यक्ष विवेक गुप्ता उपस्थित रहे। इसके साथ ही प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के क्षेत्र में 60 से अधिक पुरस्कार प्रदान किए गए। डेली हिन्दी मिलाप के विवेक सिन्हा (सर्वश्रेष्ठ संपादकीय), टी. किशोर सिंह (सर्वश्रेष्ठ फ़ोटोग्राफ़र) तथा बृजकिशोर लाल श्रीवास्तव (विज्ञापन विभाग में सबसे वरिष्ठ) को अवार्ड दिया गया। आईटी मंत्री डी. श्रीधर बाबू मीडिया अवार्ड्स समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

मीडिया की भूमिका की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि सरकार मीडिया संगठनों का समर्थन करती है और हमेशा रचनात्मक आलोचना का स्वागत करती है। उन्होंने इस बात पर ज़ोर दिया कि वरिष्ठ पत्रकारों को पत्रकारिता पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) और उभरती तकनीकों के प्रभाव पर विचार-विमर्श करना चाहिए और मीडिया क्षेत्र के विकास के लिए बहुमूल्य सुझाव देने चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि सरकार ऐसी चर्चाओं के लिए एक मंच प्रदान करने को तैयार है।

मंत्री ने सरकारी योजनाओं के प्रभावी प्रचार पर दिया जोर

मंत्री ने सरकारी कार्यक्रमों को जनता तक प्रभावी ढंग से पहुँचाने के महत्व पर भी प्रकाश डाला। यह कार्यक्रम हाईटेक सिटी स्थित साइबर कन्वेंशन सेंटर में भव्यता के साथ आयोजित किया गया। अन्य विशिष्ट अतिथियों में सांसद अनिल कुमार यादव, इंडियन न्यूज़पेपर सोसाइटी के अध्यक्ष विवेक गुप्ता, आमेर अली खान (सियासतद), भारती सीमेंट्स के मार्केटिंग निदेशक एम. रविंदर रेड्डी, लाइफस्पैन के चेयरमैन नरेंद्र राम नंबुलु, क्रेडाई, हैदराबाद के अध्यक्ष जयदीप रेड्डी, एम. राज गोपाल (प्रबंध निदेशक हाइबीज. टीवी और तेलुगू नाऊ), डॉ. जे. संध्या रानी (प्रबंध निदेशक हाइबीज. टीवी एलएलपी), आई. वेंकट (ईनाडू), केआरपी रेड्डी (साक्षी), प्रकाश जैन (डेली हिन्दी मिला), अनिल कुमार, सत्यनारायण, रमणा कुमार, चंद्रशेखर मुलुगु और अन्य उपस्थित थे।

विज्ञप्ति के अनुसार पांच जानी मानी हस्तियों को लेजेंडरी अवार्ड्स से सम्मानित किया गया। इनमें भूपेंद्र चौबे (पूर्व एग्जीक्यूटिव एडिटर, सीएनएन-न्यूज 18, इंडिया एहीड और एनडीटीवी), सुशील राव सीएच (डेक्कन क्रानिकल तथा टाइम्स ऑफ इंडिया), बंडारू श्रीनिवास राव (आंध्र ज्योति और ऑल इंडिया रेडियो), सी. मृणालिनी (दूरदर्शन), श्रीनाथ अय्यर (ईनाडू, द हिन्दू तथा हिन्दुस्तान टाइम्स) को सम्मानित किया गया।

स्कॉलरशिप दी गयी

स्कॉलरशिप पाने वाले पत्रकारों के परिवार के छात्रों में ए. विकास गौड़ (ए. कृष्णा के बेटे, द हंस इंडिया) इंटरमीडिएट प्रथम वर्ष में 97.02 प्रतिशत अंक, ए. श्रावंती (ए. श्रीनिवास की बेटी, न्यूज 360 तेलुगू) एमबीबीएस प्रथम क्लास में अध्ययरत, एन. समीक्षा (एन. मल्लेश बाबू की बेटी, मन तेलंगाना) इंटरमीडिएट में 97.10 प्रतिशत, ए. अनुश्रीजा (ए. श्रीनिवास की बेटी, द हंस इंडिया) बीकॉम अंतिम वर्ष, एस. अश्वथ कुमार (एस. श्रीनिवास के बेटे, ईटीवी, तेलंगाना) इंटरमीडिएट प्रथम वर्ष में 97 प्रतिशत अंक, टी. तरला श्री (टी. जान रेड्डी की बेटी, साक्षी तेलुगु डेली) इंटर प्रथम वर्ष में 97 प्रतिशत अंक, एस. सिरी (एस. मधुसूदन की बेटी, नमस्ते तेलंगान) इटरमीडिएट में 97.1 प्रतिशत अंक, ई, विनीत (ई. सुरेश बाबू के बेटे, ईटीवी, तेलंगाना) इंटरमीडिएट में 98 प्रतिशत अंक, सहस्त्रा (नागराज की बेटी, साक्षी तेलुगू डेली) इंटरमीडिएट पूरा किया, एच. साई किरण (एच. गोपी के बेटे, विजय क्रांति तेलुगू दैनिक) एसएससी पूरा किया।

प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया श्रेणियों में 60 से ज़्यादा अवार्ड्स दिए गए। अवार्ड पाने वालों ने अपनी खुशी और आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हाइबीज. टीवी ने पत्रकारिता में उनके योगदान को पहचाना है। उन्होंने आगे कहा कि इस तरह की पहचान उन्हें बहुत ज़्यादा प्रेरित करती है और हाइबीज. टीवी से अनुरोध किया कि वे भविष्य में भी इसी तरह के कार्यक्रम आयोजित करते रहें।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button