हिमायतनगर में महाश्रमणोस्तु मंगलम् 3.0 का भव्य आयोजन
हैदराबाद, अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद के निर्देशन में तेरापंथ युवक परिषद, हैदराबाद द्वारा युगप्रधान आचार्य श्री महाश्रमणजी के 53वें दीक्षा दिवस (युवा दिवस) के अवसर पर ‘महाश्रमणोस्तु मंगलम् 3.0’ एवं तेरस धम्म जागरण भक्ति संध्या का भव्य आयोजन किया गया। यह आध्यात्मिक कार्यक्रम विमल प्रेम दुगड़ के अतिथि गृह ‘प्रशंसा’, हिमायत नगर (स्ट्रीट संख्या 4) में अत्यंत श्रद्धा एवं गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ।
यहाँ जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि कार्यक्रम का शुभारंभपरिषद के सदस्यों द्वारा नमस्कार महामंत्र के मंगलमय उच्चारण के साथ हुआ, जिससे पूरे वातावरण में आध्यात्मिकता का संचार हुआ। इसके पश्चात भक्ति संध्या के अंतर्गत भिक्षु प्रज्ञा मंडली द्वारा सुमधुर एवं भावपूर्ण भजनों की मनोहारी प्रस्तुति दी गई।
इन भजनों ने उपस्थित श्रद्धालुओं को भक्ति, साधना एवं आत्मिक आनंद के दिव्य भावों से ओत-प्रोत कर दिया। अवसर पर पूज्य मुनिश्री दीप कुमार एवं मुनिश्री काव्य कुमार का सानिध्य प्राप्त हुआ। श्रद्धालुओं ने भजनों के माध्यम से गुरुदेव के प्रति अपनी अटूट श्रद्धा एवं भक्ति भावों को अभिव्यक्त किया।

कार्यक्रम में तेरापंथ युवक परिषद के पदाधिकारी एवं सदस्यगण, भिक्षु प्रज्ञा मंडली, श्रावक-श्राविकाएं तथा युवाओं की उत्साहपूर्ण एवं सक्रिय भागीदारी रही। सभी ने एकजुट होकर महामना आचार्य श्री भिक्षु के चरणों में अपनी श्रद्धा अर्पित की तथा आध्यात्मिक ऊर्जा का अनुभव किया। यह आयोजन न केवल भक्ति और साधना का संगम रहा, बल्कि समाज में आध्यात्मिक जागृति एवं एकता का प्रेरणास्रोत बना।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



