एआई इस्तेमाल में दक्षता हासिल करें पत्रकार : श्रीनिवास रेड्डी

हैदराबाद, तेलंगाना मीडिया अकादमी तथा एडीआईआरए डेटा लीड्स द्वारा संयुक्त रूप से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस-उपकरण एवं तकनीक विषयक कार्यशाला का आयोजन नामपल्ली स्थित तेलंगाना मीडिया अकादमी सभागार में किया गया। कार्यशाला में तेलुगु, अंग्रेजी और उर्दू के प्रमुख समाचार-पत्रों तथा टेलीविजन चैनलों के सौ से अधिक पत्रकारों ने भाग लिया।

तेलंगाना मीडिया अकादमी के अध्यक्ष के. श्रीनिवास रेड्डी ने कहा कि पत्रकारिता में अब एआई का व्यापक रूप से उपयोग हो रहा है। इससे न्यूजरूम के तौर-तरीके बदल रहे हैं। उन्होंने कहा कि पत्रकारों को बदलते परिवेश के अनुकूल होने के लिए एआई कौशल हासिल करने की आवश्यकता है। एआई का उपयोग डिजिटल और सोशल मीडिया रिपोर्टिंग में मदद कर सकता है।इससे पाठकों और दर्शकों तक तीव्रता के साथ समाचार सामग्री को पहुँचाया जा सकता है। के. श्रीनिवास रेड्डी ने कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रमों के माध्यम से पत्रकारों के कौशल को निखारने के लिए मीडिया अकादमी प्रतिबद्ध है।

यह भी पढ़ें… एएनएन अवॉर्ड्स में ग्रीन गोल्ड एनिमेशन ने हासिल किए तीन पुरस्कार

पत्रकारों के लिए तकनीक को समझना जरूरी

प्रशिक्षण सत्र का संचालन एआई तकनीकों में विशेषज्ञता रखने वाले वरिष्ठ पत्रकार उदुमुला सुधाकर रेड्डी ने किया। उन्होंने कहा कि देश के कई क्षेत्रों में एआई सीखने की पहल की जा रही है।

तेलंगाना में पत्रकारों के लिए यह एआई पर पहला संरचित प्रशिक्षण कार्यक्रम था। उन्होंने कहा कि पत्रकारिता एजेंटिक एआई के युग में प्रवेश कर चुकी है, जहाँ तकनीक को समझना जरूरी हो गया है। उन्होंने पत्रकारों से पेशेवर काम में हर दिन ज्ञान को अद्यतन करते रहने का आह्वान करते हुए एआई उपकरणों के उपयोग, जोखिमों, नियमों और विधियों के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि एआई पत्रकारिता का अभिन्न अंग बनता जा रहा है, लेकिन इसका दुरुपयोग जनमत को प्रभावित करने या गलत जानकारी फैलाने के लिए किया जा सकता है।

उदुमुला सुधाकर रेड्डी ने चैटजीपीटी, पर्प्लेक्सिटी, नोटबुक एलएम, गूगल जेमिनी, मिडजर्नी, सोरा और वीईओ3 जैसे टूल्स पेश किए। साथ ही पावरप्वाइंट, प्रेजेंटेशन आदि के प्रयोग द्वारा बताया कि किस प्रकार पत्रकार इन टूल्स का इस्तेमाल कर सकते हैं। उन्होंने पत्रकारों से एआई का उत्तरदायित्व तथा नैतिक मानकों के अनुसार उपयोग करने की आवश्यकता पर विशेष रूप से बल दिया। कार्यशाला में तेलंगाना मीडिया अकादमी के सचिव नागुलापल्ली वेंकटेश्वर राव सहित अन्य उपस्थित थे।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button