जुबली हिल्स उपचुनाव: कांग्रेस के नवीन यादव 24,729 वोटों से विजयी

हैदराबाद, जुबली हिल्स विधानसभा उपचुनाव के अंतिम परिणाम घोषित हो गए हैं, जिनमें कांग्रेस उम्मीदवार नवीन यादव ने 24,729 वोटों के बड़े अंतर से ऐतिहासिक जीत दर्ज की है

नवीन कुमार यादव – कांग्रेस कुल वोट: 98,988 जीत का अंतर: +24,729 वोट मगंटी सुनीता गोपीनाथ – भारत राष्ट्र समिति (BRS) कुल वोट: 74,259 अंतर: –24,729 वोट दीपक रेड्डी लंकाला – भारतीय जनता पार्टी (BJP) अंतर: –81,927 वोटउन्होंने बीआरएस उम्मीदवार मगंटी सुनीता को निर्णायक रूप से पराजित कर सीट पर कब्ज़ा जमाया। कुल वोट: 17,061

कांग्रेस ने शहरी क्षेत्र माने जाने वाले जुबिली हिल्स में स्पष्ट बढ़त के साथ जीत हासिल की। भारी मतदान अंतर ने कांग्रेस उम्मीदवार की स्थिति को और सुदृढ़ कर दिया। रिटर्निंग ऑफिसर द्वारा विधिवत विजयी प्रमाणपत्र सौंपने के बाद नवीन कुमार यादव ने समर्थकों को धन्यवाद दिया।

काउंटिंग के हर राउंड में कांग्रेस की मजबूत पकड़

मतगणना के शुरुआती राउंड से ही कांग्रेस ने बढ़त बना ली थी। पहले राउंड में 47 वोटों की बढ़त ,दूसरे राउंड में बढ़त बढ़कर 2,947 वोट हुई, तीसरे और चौथे राउंड में कांग्रेस की बढ़त 3,100 वोट तक पहुंची I पांचवें राउंड तक बढ़त बढ़कर 12,651 वोट हो गई, काउंटिंग के दौरान बीआरएस कहीं भी मुकाबले में वापसी नहीं कर सकी।

पोस्टल बैलेट में भी कांग्रेस को मिला बढ़त का लाभ

पोस्टल बैलेट के 101 मतों में: कांग्रेस को 43 वोट, बीआरएस को 25 वोट, बीजेपी को 20 वोट शेष वोट अन्य उम्मीदवारों व NOTA को मिले। पोस्टल बैलेट की बढ़त ने कांग्रेस के शुरुआती रुझानों को और मजबूत किया।

जुबली हिल्स में कांग्रेस की जीत का सियासी महत्व

जुबली हिल्स हैदराबाद का एक प्रमुख शहरी और प्रभावशाली निर्वाचन क्षेत्र है, जिसे राजनीतिक रूप से प्रतिष्ठा की सीट माना जाता है। इस सीट पर कांग्रेस की बड़ी जीत को शहरी वोटरों का भरोसा, राज्य सरकार के कामकाज पर सकारात्मक प्रतिक्रिया बीआरएस के लगातार कमजोर होते जनाधार का संकेत माना जा रहा है।

जीत के बाद नवीन यादव ने कहा
“मैं जुबली हिल्स की जनता का दिल से आभार व्यक्त करता हूँ। यह जीत लोगों के विश्वास और कांग्रेस सरकार की नीतियों की जीत है। आने वाले समय में हम विकास को तेज गति देंगे।”

शहर के कोटला विजयाभास्कर रेड्डी इंडोर स्टेडियम में जुबली हिल्स विधानसभा उपचुनाव की मतगणना शांतिपूर्ण माहौल में सम्पन्न हुई। सभी राउंड की गिनती पूरी होने के बाद कांग्रेस उम्मीदवार नवीन यादव ने उपचुनाव में जीत दर्ज की।

मतगणना के परिणाम रिटर्निंग ऑफिसर पी. साई राम ने जनरल इलेक्शन ऑब्ज़र्वर्स और जिला निर्वाचन अधिकारी (DEO) की उपस्थिति में घोषित किए। परिणाम घोषित होने के तुरंत बाद नवीन यादव को उनकी जीत का आधिकारिक सर्टिफिकेट (प्रमाणपत्र) सौंप दिया गया। जुबली हिल्स सीट को लेकर यह उपचुनाव काफी अहम माना जा रहा था, और कांग्रेस की इस जीत से पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा गया।

बीआरएस के लिए बड़ा झटका

तेलंगाना में लगातार चुनावी चुनौतियों का सामना कर रही बीआरएस के लिए यह हार एक और बड़ा झटका है। विशेषकर शहरी क्षेत्रों में पार्टी के कमजोर होते प्रदर्शन को लेकर अब पार्टी में मंथन तेज हो सकता है।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button