कर्णन ने किया शास्त्रापुरम और सैदाबाद फ्लाईओवर निर्माण कार्य का निरीक्षण

हैदराबाद, जीएचएमसी आयुक्त आर.वी. कर्णन ने मुख्य अभियंता और जोनल आयुक्त के साथ शास्त्रापुरम आरओबी और नलगोंडा फ्लाईओवर सहित विभिन्न निर्माणाधीन कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि उद्घाटन के लिए तैयार संरचनाओं पर विशेष ध्यान दें।

आयुक्त कर्णन ने बताया कि शास्त्रीपुरम आरओबी पूर्ण हो चुका है और उद्घाटन के लिए तैयार है। इसके उचित रखरखाव और देखभाल सुनिश्चित करने के निर्देश उन्होंने अधिकारियों को दिये। उन्होंने बताया कि नलगोंडा फ्लाईओवर पर कार्य तेज गति से प्रगति पर है और प्रमुख घटक लगभग पूर्णता के करीब हैं। अप एवं डाउन रैंप के लिए डेक स्लैब कंक्रीटिंग और गर्डर एरेक्शन का कार्य जारी है।

यह भी पढ़ें… दूरदर्शन एंकर के खिलाफ बेगम बाज़ार पुलिस स्टेशन में शिकायत

अधिकारियों को संसाधनों को जुटाने और जून तक कार्यों को पूरा करने के लिए तेजी लाने के निर्देश दिए गए। कर्णन ने बताया कि लगातार निरीक्षण दौरे किये जा रहे हैं। साप्ताहिक समीक्षाओं के माध्यम से निरंतर निगरानी के साथ जनसुविधा में सुधार हेतु बुनियादी ढाँचा परियोजनाओं को समय पर पूरा करने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इन परियोजनाओं से यातायात जाम कम होगा और नागरिकों के लिए यात्रा अधिक सुगम और सुरक्षित होगी।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button