कर्नाटक : बीदर में बिजली गिरने से दो किसानों की मौत

Ad

बीदर (कर्नाटक), कर्नाटक के बीदर जिले में आंधी-तूफान के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से उसकी चपेट में आकर दो किसानों की मौत हो गई। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। किसानों की पहचान नवदगी निवासी रेवनसिद्धा (28) और जेवरगी निवासी यल्लालिंगा (28) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, बृहस्पतिवार शाम भालकी तालुका के नवदगी गांव में यह घटना तब हुई जब दोनों किसान अपने खेतों में काम कर रहे थे।

यह भी पढ़े : दिल्ली : सीएम ने किया अरुणा आसफ अली अस्पताल का अचानक निरीक्षण

पुलिस ने कहा, ‘‘अचानक बारिश शुरू होने पर दोनों व्यक्ति खेत में एक आम के पेड़ के नीचे शरण लेने चले गए और उसी पेड़ पर आकाशीय बिजली गिरी, जिससे दोनों (किसानों) की मौत हो गई।’’ खटक चिंचोली पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने लोगों को आग्रह किया कि वे आंधी-तूफान के दौरान पेड़ों के नीचे शरण न लें।(भाषा)

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Ad

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button