विवादित बयान पर खड़गे ने दी सफाई

Ad

नई दिल्ली, कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर बड़ा बयान दिया, जिसकी वजह से राजनीतिक हलकों में बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। दरअसल, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने पीएम नरेंद्र मोदी को आतंकवादी करार दिया। भारतीय जनता पार्टी ने खड़गे के इस बयान की कड़ी निंदा की है। भाजपा ने कहा कि कांग्रेस ने अब तक प्रधानमंत्री को 175 बार गालियाँ देकर अपमानित किया है। उन्हें इसके लिए माफी माँगनी चाहिए।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने यह विवादित बयान तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में भारतीय जनता पार्टी के साथ गठबंधन की आलोचना करते हुए दिया। हालांकि इस विवाद के बढ़ने के बाद उन्होंने अपने बयान को लेकर सफाई भी दी। उन्होंने कहा कि ये एआईएडीएमके के लोग, जो खुद अन्नादुरई की तस्वीर लगाते है, वे मोदी के साथ कैसे जा सकते हैं? वो एक आतंकवादी हैं।

Ad

यह भी पढ़ें… घृणा अपराध केस : जांच अधिकारी पर सुप्रीम कोर्ट की नाराजगी

मोदी पर अपनी टिप्पणी पर सफाई देते हुए मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि वह (पीएम मोदी) लोगों और राजनीतिक पार्टियों को डरा रहे हैं। मैंने कभी नहीं कहा कि वह आतंकवादी हैं। मेरा मतलब मैं साफ करना चाहता हूँ कि मोदी हमेशा धमकी देते हैं। ईडी, आईटी और सीबीआई जैसी संस्थाएँ उनके हाथ में हैं। वह डिलिमिटेशन भी अपने हाथ में लेना चाहते हैं। (एजेंसियाँ)

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Ad

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button