कियारा-सिद्धार्थ मल्होत्रा ने रिवील किया बेटी का नाम

Ad

 नई दिल्ली, कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​ने इसी साल जुलाई में अपनी नन्ही परी का वेलकम किया है। अब कपल ने लगभग 3 महीने बाद बेटी का नाम रिवील किया है। इस बात की जानकारी दोनों ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के ज़रिए दी है। हाल में ही मां-पापा बने सिड और कियारा ने बेटी के छोटे-छोटे पैरों की एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें वह बुने हुए सफेद जूते पहने हुए हैं। दोनों अपने हाथों में उसे पकड़े हुए हैं।

प्रार्थनाओं से लेकर हमारी बाहों तक-मैजिकल आशीर्वाद

पोस्ट के कैप्शन में कियारा ने लिखा कि हमारी प्रार्थनाओं से लेकर हमारी बाहों तक, हमारा मैजिकल आशीर्वाद, हमारी राजकुमारी। इसके बाद उन्होंने अपनी बेटी का नाम अंग्रेजी और हिंदी सरायाह मल्होत्रा दोनों भाषा में लिखा। फैंस इस पोस्ट पर खूब प्यार बरसा रहे हैं। वहीं बॉलीवुड स्टार्स भी नन्ही परी को आशीर्वाद दे रहे हैं। फरवरी 2023 में हुई उनकी शादी के बाद से ये कपल फैंस का और चहेता बन गया है। कुछ ही मिनटों में इंडस्ट्री के दोस्तों ने कमेंट में खूब विशेश दिए हैं। डिज़ाइनर मनीष मल्होत्रा ​​ने दिल वाले इमोजी शेयर किया, जबकि फिल्म निर्माता करण जौहर ने अपना प्यार और आशीर्वाद दिया। इस पोस्ट पर लगभग हज़ार कमेंट्स का कुछ पल में ही आ गए।

सरायाह मल्होत्रा नाम का अर्थ क्या है, कपल ने इस बारे में जानकारी नहीं दी है। लेकिन कई कल्चर में यह नाम पवित्रता, और रोशनी से जुड़ा है।फैंस वहीं कह रहे हैं कि ये नाम कियारा और सिड के नाम से मिलकर बना है। कियारा और सिद्धार्थ की बेटी का जन्म 15 जुलाई, 2025 को हुआ था। फरवरी 2023 में उनकी शादी उनके लंबे समय से चल रहे रिलेशनशिप के बाद हुई। जैसलमेर के सूर्यगढ़ पैलेस में दोनों ने रॉयल वेडिंग की थी। हल्के पेस्टल रंग लहंगे और शेरवानी, के साथ कपल ने पूरे रीति-रिवाज़ और करीबियों के बीच सात फेरे लिए थे। रांझा की धुन पर कियारा ने धमाकेदार एंट्री कर नया ट्रेंड शुरू किया था। (भाषा)

यह भी पढ़ेप्रधानमंत्री मोदी ने आंध्र प्रदेश में साईं बाबा को श्रद्धांजलि दी

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Ad

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button