किशन रेड्डी ने की भाजपा सोशल मीडिया वॉरियर्स की प्रशंसा

हैदराबाद, केंद्रीय कोयला, खान मंत्री व भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रदेश अध्यक्ष जी. किशन रेड्डी ने भाजपा सोशल मीडिया वॉरियर्स की मुक्त कंठ से प्रशंसा करते हुए कहा कि सिद्धांतों के प्रति कटिबद्ध भाजपा सोशल मीडिया वॉरियर्स सही मानों में देश व राज्य के विकास हेतु काम कर रहे हैं।

भाजपा मुख्यालय श्यामाप्रसाद मुखर्जी भवन में भाजपा सोशल मीडिया संयोजक सुमिरन कोमराजू की अध्यक्षता में आयोजित बीजेपी सोशल मीडिया वर्कशाप को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री किशन रेड्डी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार की विकास व कल्याणकारी योजनाओं को जनता के बीच ले जाने का जिम्मा भाजप सोशल मीडिया वॉरियर्स पर है। उन्होंने कहा कि दूसरे राजनीतिक दलों की तुलना में भाजपा के सोशल मीडिया वॉरियर्स अलग हैं।

कांग्रेस व बीआरएस दोनों मिलकर केंद्र सरकार पर तेलंगाना को एक रुपया तक नहीं देने के आरोप लगाकर बदनाम करने पर तुली हैं जबकि मोदी सरकार ने 11 वर्ष के कार्यकाल में तेलंगाना को 11 लाख करोड़ रुपये विभिन्न रूपों में दिए हैं। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग, रेलवे स्टेशन, एयरपोर्ट विकास से लेकर गांवों में विकास कार्य तक केंद्र सरकार की निधियों से किए जा रहे हैं जबकि सरकार के पास वेतन देने के लाले पड़े हुए हैं।

उन्होंने कहा कि गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले (बीपीएल) को बारीक चावल देने का 80 प्रतिशत कर्च केंद्र सरकार वहन कर रही है वहीं किसानों को ऊर्वरक पर 60 से 70 प्रतिशत रियायत केंद्र सरकार दे रही है। उन्होंने कहा कि पूर्व बीआरएस सरकार तथा वर्तमान कांग्रेस सरकार की गलत नीतियों के चलते तेलंगाना दिवालिया हो चुका है। राज्य पर 10 लाख करोड़ रुपये का कर्ज लाद दिया गया है।

अवसर पर प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष डॉ. जी. मनोहर रेड्डी, भाजपा महामंत्री (संगठन) चंद्रशेखर तिवारी, प्रदेश भाजपा महासचिव गुज्जुला प्रेमेंदर रेड्डी, आधिकारिक प्रवक्ता टी. वीरेंद्र गौड़ के अलावा भाजपा सोशल मीडिया वारियर्स उपस्थित थे।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button