एचसीयू के पास जाने की अनुमति को लेकर केटीआर ने की आलोचना

हैदराबाद, बीआरएस नेता के.टी.रामाराव ने बीआरएस नेताओं को हैदराबाद विश्वविद्यालय जाने से रोके जाने पर कांग्रेस सरकार और राहुल गांधी की आलचोना की है।

बीआरएस नेताओं को हैदराबाद विश्वविद्यालय जाने से रोका गया

केटीआर ने आज सोशल मीडिया ट्विटर पर लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी से पूछा है कि केसीआर सरकार के दौरान एक महीने के भीतर राहूल गांधी दो बार एचसीयू आए, जहां उन्हें पूरी सुरक्षा और संरक्षण दिया गया था। तब उन्होंने रोहित वेमुला के लिए न्याय की मांग करते हुए छात्रों के साथ विरोध प्रदर्शन और आंदोलन में भाग लिया था।

अब जब राज्य में कांग्रेस सरकार है, तो वे बीआरएस नेताओं को हैदराबाद सेंट्रल यूनिवर्सिटी के आसपास भी जाने की अनुमति नहीं दी जा रही है। रोकने के लिए पुलिस तैनात की गयी है।

केटीआर ने पूछा है कि कांग्रेस यह पाखंड क्यों कर रही है। सरकार दुनिया से क्या छिपाने की कोशिश कर रही है?

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button