‘सीक्रेट मीटिंग’ को हवा दी केटीआर ने

हैदराबाद, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कुछ वरिष्ठ नेताओं पर मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी के साथ सीक्रेट मीटिंग किए जाने संबंधी भाजपा विधायक टी. राजा सिंह के मीडिया की सुर्खियाँ बने बयान को लेकर भारत राष्ट्र समिति (भारास) कार्यकारी अध्यक्ष व पूर्व मंत्री कल्वाकुंट्ला तारक रामाराव ने चुटकी लेते हुए कांग्रेस सांसद राहुल गांधी से प्रश्न किया कि कांग्रेस में भाजपा के कोवर्ट हैं कहने वाले सांसद राहुल गांधी में मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी पर कड़े कदम उठाने का क्या अब भी दम है?

केटीआर ने एक्स (पूर्व ट्विटर) पर लिखे पोस्ट में कहा कि मुख्यमंत्री को यदि को भाजपा नेताओं के साथ बात करनी हो तो आधिकारिक बैठक करनी चाहिए। इस प्रकार पर्दे के पीछे बैठकें करना कहाँ तक सही है? ज्ञातव्य है कि मीडिया की सुर्खियों में बने राजा सिंह के बयान के अनुसार तेलंगाना भाजपा के कुछ वरिष्ठ नेता मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी के साथ रहस्यमयी बैठकें कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें… बाधारहित हो बिजली-पानी की आपूर्ति

तेलंगाना में भाजपा नेताओं के साथ रहस्यमयी बैठकें

ऐसा करने से तेलंगाना में भाजपा सत्ता में कैसे आएगी? यदि भाजपा को सत्ता में आना हो तो पुराने सामान को निकाल बाहर करना होगा। भाजपा मेरी ही पार्टी या मेरे बाप की पार्टी समझने वाले कई नेता मौजूद हैं, ऐसों को रिटायर करने पर ही भाजपा के अच्छे दिन आएंगे।

केटीआर ने कहा कि कांग्रेस के मुख्यमंत्री होने के बावजूद भाजपा नेताओं के साथ रहस्यमयी बैठकें करना कभी माफ नहीं करने जैसा द्रोह है। उन्होंने कहा कि एक ओर किसानों की फसलें सूख रही हैं, वे आत्महत्याएं करके जानें दे रहे हैं, गुरुकुल पाठशालाओं में पौष्टिक आहार के अभाव में विद्यार्थी प्राण त्याग रहे हैं, ऐसे में समीक्षा बैठकें करने के लिए मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी के पास समय नहीं है, लेकिन भाजपा नेताओं के साथ पर्दे के पीछे रहस्यमयी बैठकें करने के लिए समय है।

उन्होंने चिंता जताते हुए कहा कि तेलंगाना की धरती पर ऐसी धोखेबाज व चिल्लर राजनीति कभी नहीं देखी गई है। रेवंत रेड्डी को पता चल चुका है कि किसी भी समय पद से हाथ धोना पड़ सकता है शायद इसलिए सीक्रेट मीटिंग में भाजपा के साथ डील सेट कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि जल्द ही सीएम पद जाने के डर से भाजपा नेताओं के साथ रेवंत रेड्डी रहस्यमई बैठकें कर रहे हैं। अब राहुल गांधी को सोचना होगा कि भाजपा नेताओं के साथ सीक्रेट मीटिगों को लेकर क्या राहुल गांधी मुख्यमंत्री पर ऐक्शन ले पाएंगे या नहीं?

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button