कुकटपल्ली : तेज रफ्तार कार फ्लाईओवर पर भिड़ी, चार घायल

Ad

हैदराबाद, कुकटपल्ली पुलिस थानांतर्गत स्थित फ्लाईओवर में तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराने के बाद सड़क की दूसरी ओर जा गिरी और एक अन्य कार से भी टकरा गई। घटना में दोनों कारों में सवार कुल 4 लोग घायल हो गए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, आज सुबह एक कार जेएनटीयू से हाईटेक सिटी की ओर जा रही थी।

इसी दौरान कुकटपल्ली फ्लाईओवर पर तेज रफ्तार कार का नियंत्रण छूट गया और कार डिवाइडर से टकराने के बाद सड़क की दूसरी ओर जा गिरी। इसी बीच दूसरी सड़क से आ रही एक अन्य कार भी इस कार से टकरा गई।

Ad

यह भी पढ़े : ओआरआर पर एक-दूसरे से टकराई 7 कारें

घटना में दोनों ही कारों से लगभग 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि 3 को सामान्य चोटें आयी। घटना की वजह से फ्लाईओवर में लंबा जाम भी लग गया। जानकारी मिलने के बाद पुलिस व ट्रैफिक पुलिस के अधिकारियों ने घटनास्थल का दौरा करते हुए बचाव कार्यों में सहयोग कर यातायात व्यवस्था फिर से बहाल की।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Ad

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button