कुशल तेरा नाम गाते सुबह शाम कार्यक्रम का आयोजन 15 को

हैदराबाद, अखिल भारतीय खरतरगच्छ युवा परिषद त्रयनगर हैदराबाद द्वारा 15 फरवरी को कारवान दादावाड़ी में आयोजित किए जाने वाले कुशल तेरा नाम गाते सुबह शाम दादा का भव्य मेला की तैयारी को लेकर मीटिंग सम्पन्न हुई। यहाँ प्रशांत श्रीश्रीमाल द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, कार्यक्रम को भव्य रूप से मनाया जाएगा, जिसमें सुबह 8 बजे से रात्रि भक्ति तक त्रयनगर गुरुभक्तों के साथ भव्य कार्यक्रम होंगे। मीटिंग में कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर विशेष चर्चा हुई, जिसमें हैदराबाद में विराजित साधु साध्वी भगवन्तों को विनती करने के अलावआ त्रयनगर के सभी जैन श्री संघों और मंडल से संपूर्ण कार्यक्रम में पधारने का निवेदन किया जाएगा। अध्यक्ष रमेश पारख ने तैयारियों का विवरण दिया।

प्रांतीय अध्यक्ष अशोक संकलेचा ने बताया कि अखिल भारतीय खरतरगच्छ युवा परिषद केंद्रीय समिति के चेयरमैन अरुण ललवानी, अध्यक्ष प्रदीप श्रीश्रीमाल, मंत्री मनोज देसाई और कई पदाधिकारी कार्यक्रम में पधारेंगे। केंद्रीय समिति के साथ युवा परिषद की उसी दिन शाम 4 बजे मीटिंग होगी, जिसमें युवाओं के प्रेरणा स्रोत खरतरगच्छाधिपति आचार्य श्री जिन मणिप्रभ सूरीश्वरजी म सा के हैदराबाद की पावन भूमि पर होने जा रहे आगामी चातुर्मास को लेकर चर्चा की जाएगी।

यह भी पढ़ें… जन शिकायतों का हो शीघ्र समाधान : ई. वेंकटचारी

कार्यक्रम के संयोजकों ने संपूर्ण जैन समाज से इस भव्य कार्यक्रम में पधारने का आग्रह किया है। मीटिंग में मुकेश कटारिया, मुकेश छाजेड़, उत्तम संकलेचा, मीठालाल तातेड़, अशोक रामपुरिया, महेंद्र चोपड़ा, संजय गोलेच्छा, कंवरलाल चोपड़ा की उपस्थिति रही।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button