कुशीनगर : 15 किलो गांजा के साथ तीन गिरफ्तार
कुशीनगर (उप्र), नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। नियमित चेकिंग के दौरान टीम ने संदिग्ध गतिविधियों के आधार पर कार्रवाई करते हुए तीन तस्करों को दबोच लिया।
कुशीनगर जिले के पडरौना कोतवाली क्षेत्र में पुलिस ने तीन लोगों को 15 किलो 529 ग्राम मादक पदार्थ गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने यह जानकारी दी। कोतवाली के पुलिस अधिकारी ओम प्रकाश तिवारी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बिकाऊ भारती, हिमांशु कुमार तथा अखिलेश साहनी के रूप में हुई है।
यह भी पढ़े : उप्र : डबल डेकर बस की ट्रक से टक्कर, 27 लोग घायल
ओम प्रकाश तिवारी ने बताया कि बरामद गांजा की कीमत लगभग दो लाख 70 हजार रूपये है। तिवारी के अनुसार आरोपियों ने बताया कि वे सभी ओडिशा से गांजा लाकर उसे बिहार एवं अन्य राज्यों में बेचते थे। तिवारी ने बताया कि मामला दर्ज कर तीनों आरोपियों को विधिक कार्रवाई के तहत जेल भेज दिया गया।(भाषा)
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



