गोलकोंडा में केवीएस क्षेत्रीय खेलकूद प्रतियोगिता, 370 छात्रों ने दिखाया दम
हैदराबाद, 55वीं केवीएस क्षेत्रीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 1, गोलकोंडा द्वारा उत्साह, ऊर्जा और खेल भावना के साथ किया गया। जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, प्रतियोगिता में हैदराबाद क्षेत्र के 50 से अधिक केंद्रीय विद्यालयों के 370 विद्यार्थियों ने प्रतिभा, दृढ़ संकल्प और टीम भावना का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। विजेताओं को स्वर्ण, रजत एवं कांस्य पदकों से सम्मानित किया गया।
अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में ध्यानचंद पुरस्कार से सम्मानित सूबेदार मनजीत सिंह उपस्थित थे। उन्होंने विद्यार्थियों को अनुशासन, समर्पण, दृढ़ता और सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ खेलों में उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि खेल केवल शारीरिक शक्ति ही नहीं, बल्कि व्यक्तित्व, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता का भी निर्माण करते हैं। उपप्राचार्या, केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 2, गोलकोंडा राजेश्वरी ने सभी का स्वागत किया। उन्होंने विद्यार्थियों के समग्र विकास में खेलों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए युवा खिलाड़ियों में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा, एकता और खेल भावना की सराहना की।
यह भी पढ़ें… बिहार अग्रवाल संघ के निःशुल्क होम्योपैथिक शिविर में सैकड़ों लाभान्वित
पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 1, गोलकोंडा के प्राचार्य सुरेश कटोच ने मुख्य अतिथि मार्गदर्शन के लिए हार्दिक आभार व्यक्त किया। उन्होंने सहभागी विद्यालयों, आयोजन समिति, प्रशिक्षकों, निर्णायकों, स्वयंसेवकों तथा विद्यार्थियों के समर्पित प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के खेल आयोजन विद्यार्थियों में अनुशासन, सहयोग, एकता और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना को और सुदृढ़ करते हैं।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



