इंटर अग्रिम पूरक परीक्षा शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि 4 मई

हैदराबाद, तेलंगाना स्टेट बोर्ड ऑफ इंटरमीडिएट एजुकेशन द्वारा इंटरमीडिएट पब्लिक अग्रिम पूरक परीक्षा-2026 के लिए शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि को बढ़ाकर 4 मई (विलंब शुल्क के साथ) कर दिया गया है।

आज यहाँ बोर्ड द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, इंटरमीडिएट पब्लिक अग्रिम पूरक परीक्षा में भाग लेने वाले छात्र 4 मई तक शुल्क का भुगतान 3,000 रुपये विलंब शुल्क के साथ कर सकते हैं। उल्लेखनीय है कि इंटर प्रथम तथा द्वितीय वर्ष के छात्रों के लिए अग्रिम पूरक परीक्षाओं (लिखित) का आयोजन 13 मई से किया जाएगा। व्यावहारिक परीक्षाएं से 22 मई से आयोजित की जाएंगी।

यह भी पढ़े: तेलंगाना इंटर बोर्ड की लिखित परीक्षा आरंभ

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button