राजधानी के सदर बाजार में स्वदेशी सामान की उपलब्धता वाले पोस्टर

नई दिल्ली, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने की अपील के बाद राजधानी के सदर बाजार में व्यापारियों ने दुकानों पर स्वदेशी उत्पादों की उपलब्धता वाले पोस्टर लगाने शुरू कर दिए हैं। फेडरेशन ऑफ सदर बाजार ट्रेडर्स एसोसिएशन (फेस्टा) के चेयरमैन परमजीत सिंह पम्मा ने बताया कि अब तक 15 से अधिक दुकानों पर यहाँ स्वदेशी सामान मिलता है लिखे हुए पोस्टर लगाए जा चुके हैं।

स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने की पहल तेज

फेस्टा के सदस्य एक-एक कर दुकानों पर पहुँच रहे हैं और प्रधानमंत्री की अपील को देखते हुए उन्हें स्वदेशी उत्पादों की बिक्री के लिए प्रोत्साहित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि त्योहारी मौसम में पूरे बाजार में केवल स्वदेशी उत्पादों को ही बेचे जाने के लिए एक अभियान चलाया जाएगा। सदर बाजार की करीब 40,000 दुकानों तक यह मुहिम पहुँचाई जाएगी। पम्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री ने दिवाली तक कुछ वस्तुओं पर माल एवं सेवा कर (जीएसटी) दरों में कटौती का भरोसा दिया है, जिससे स्वदेशी उत्पाद अधिक सस्ते एवं प्रतिस्पर्धी बनेंगे।

Ad

प्रधानमंत्री मोदी ने स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्र को संबोधित करते हुए दुकानदारों से स्वदेशी सामान की बिक्री को बढ़ावा देने का अनुरोध किया था। इसके साथ ही उन्होंने भारत को आत्मनिर्भरता हासिल करने पर भी जोर दिया।(भाषा)

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Ad

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button