पुंछ में नियंत्रण रेखा के पास जंगल में लगी आग के कारण बारूदी सुरंगों में विस्फोट

मेंढर/जम्मू, जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास सोमवार को जंगल में लगी आग ने कई बारूदी सुरंगों में धमाके करवा दिए, जिससे क्षेत्र में तनाव बढ़ गया। हालांकि अधिकारियों ने बताया कि विस्फोट में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन आग पर काबू पाने और सुरक्षा सुनिश्चित करने के प्रयास जारी हैं।

जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास जंगल में लगी आग के कारण सोमवार को कई बारूदी सुरंगों में विस्फोट हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने कहा कि विस्फोटों में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है और आग बुझाने के प्रयास जारी हैं।

अधिकारियों ने बताया कि अपराह्न करीब 1:50 बजे बालाकोट सेक्टर के बसूनी अग्रिम क्षेत्र में आग लग गई, जिससे पांच बारूदी सुरंगों में विस्फोट हो गया। अधिकारियों के अनुसार, आग पर अभी पूरी तरह काबू नहीं पाया जा सका है और सेना ने निगरानी बढ़ा दी है। (भाषा)

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button