LIVE: 5 राज्यों के विधानसभा चुनाव के नतीजे आज
पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनावों के नतीजे आज घोषित किए जा रहे हैं। सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू हो गई है। सबसे पहले पोस्टल बैलेट की गिनती हो रही है, जिसके बाद ईवीएम के वोट गिने जाएंगे।
पश्चिम बंगाल में संवेदनशील हालात को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। राज्य की 293 सीटों के लिए 77 मतगणना केंद्रों पर वोटों की गिनती जारी है। इस बीच टीएमसी और बीजेपी के बीच हेरफेर के आरोपों को लेकर सियासी माहौल गरम है।
असम में 126 सीटों पर मतगणना जारी है, जहां भाजपा के नेतृत्व वाला एनडीए लगातार तीसरी बार सरकार बनाने की उम्मीद कर रहा है।
तमिलनाडु में डीएमके दूसरी बार सत्ता में वापसी की उम्मीद कर रही है, जबकि एआईएडीएमके और अन्य पार्टियां कड़ी टक्कर दे रही हैं।
केरल की 140 और पुडुचेरी की 30 सीटों पर भी वोटों की गिनती जारी है। सभी राज्यों में नतीजों को लेकर रुझान आने शुरू हो गए हैं।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।