42 प्रतिशत पिछड़ा आरक्षण तय करने के बाद ही हो स्थानीय निकाय चुनाव : तलसानी

हैदराबाद, भारास विधायक व पूर्व मंत्री तलसानी श्रीनिवास यादव ने कहा कि कांग्रेस सरकार पिछड़ा वर्ग को 42 प्रतिशत आरक्षण तय करने के बाद ही स्थानीय निकाय चुनाव में जाए। यदि पार्टी स्तर पर ही आरक्षण देकर चुनाव में जाने का निर्णय लिया है, तो बीआरएस इसे हरगिज नहीं मानेगी।

भारास मुख्यालय तेलंगाना भवन में तलसानी श्रीनिवास यादव की अध्यक्षता में पार्टी के मुख्य पिछड़ा वर्ग नेताओं की बैठक की गयी। पूर्व मंत्री वी. श्रीनिवास गौड़ के साथ मीडिया को संबोधित करते हुए तलसानी ने कहा कि आरक्षण को लेकर यदि मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी मनमाना व्यवहार करेंगे, तो गंभीर परिणाम होंगे। उन्होंने कहा कि शनिवार, 18 अत्तूबर को बीसी संघों की जेएसी के आहूत बंद को बीआरएस का पूर्ण समर्थन है। उन्होंने बंद में बीसी वर्ग के सभी लोगों से भाग लेने का आह्वान किया। उन्होंने प्रश्न किया कि दिल्ली में कांग्रेस के दिए गए धरना कार्यक्रम में राज्यसभा में कांग्रेस के नेता व राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, सांसद व नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने क्यों भाग नहीं लिया। दरअसल पिछड़ा वर्ग को 42 प्रतिशत आरक्षण को लेकर कांग्रेस ने ड्रामा किया है।

यह भी पढ़ें… गुणवत्ता और मानक हों पहली प्राथमिकता : उत्तम कुमार रेड्डी

पहले जातिगत जनगणना सही तरीके से नहीं की गई। वहीं विधानसभा में पारित प्रस्ताव राज्यपाल को भेजने से पहले ही दिल्ली में कांग्रेस ने धरना दिया। उन्होंने कहा कि पिछड़ा वर्ग को स्थानीय निकाय, शिक्षा व रोजगार में 42 प्रतिशत आरक्षण के कांग्रेस द्वारा किए गए वादे को पूरा करने तक बीआरएस पीछा नहीं छाड़ेगी। बैठक में राज्य विधान परिषद सदस्य डॉ. दासोजू श्रवण, राज्यसभा सदस्य वड्डीराजू रविचंद्रा, पूर्व मंत्री गंगुला कमलाकर, पूर्व मंत्री वी. श्रीनिवास गौड़, विधायक मुठा गोपाल, विधायक कालेरू वेंकटेश, पूर्व विधायक, पूर्व कॉर्पोरेशन चेयरमैन व अन्य ने भाग लिया।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button