मुस्कुरा कर देखो
जब भी देखो किसी को
तो मुस्कुरा कर देखो
करो उसका स्वागत मुस्कुरा कर।
बहुत मुश्किल दौर में कोई पूछेगा
तुम्हारी ख़ुशी का राज़
तुम बस मुस्कुरा देना।
गौर से अगर देखा जाए
तो इस दुनिया में
सबसे मुश्किल काम है मुस्कुराना!
तुम लगातार उसे मुस्कुरा कर देखोगे
तो वो भी मुस्कुरा देगा
वैसे समय में भी जब तुम उसे नहीं जानते।
हम मुस्कुरा कर ही जी सकते हैं
ये दुधर्ष जीवन
जब आदमी जानता है मुस्कुराना।
मुस्कुरा कर ये जताओ
तुम बड़े से बड़े दु:ख को ठेंगे पर रखते हो
तुम्हें सबके साथ यही करना है ।
डरना नहीं है केवल मुस्कुराना है
तब भूल जाओगे तुम तत्काल
अपने दु:ख-तकलीफों को।
दुनिया के ताकतवर लोग
मुस्कुराने वाले से डरते हैं
तानाशाह भी मुस्कुराने से डरता है।
यह भी पढ़े: स्वयं की तलाश

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



