गले में मैसूर बोंडा फँसने से लारी चालक की मौत
हैदराबाद, मधुरानगर थाना परिधि में कल देर रात नाश्ता करते समय गले में मैसूर बोंडा फंसने के कारण लारी चालक की मौत हो गयी। यह घटना थाना परिधि के श्री कृष्णदेवराय नगर के एक टिफिन सेंटर में प्रकाश में आई। पुलिस के अनुसार, एसपीआर हिल्स रहमत नगर का दासरी रमेश (45) लारी चालक के रूप में कार्यरत था।
कल देर रात वह श्री कृष्णदेवराय नगर के एक टिफिन सेंटर पर मैसूर बोंडा खरीद कर खा रहा था। उसने नाश्ता करते समय पूरा एक मैसूर बोंडा अपने मुँह में डाल लिया, जो गले में जाकर फंस गया। सांस रुक जाने के कारण वह वहीं बेहोश होकर गिर गया।
स्थानीय लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाया, लेकिन उपचार के दौरान कुछ ही देर में रमेश ने दम तोड़ दिया। घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने रमेश के शव को पोस्टमार्टम के लिए गांधी अस्पताल के मुर्दाघर भेज दिया और मामला दर्ज कर छानबीन प्रारम्भ की। पिछले माह इसी प्रकार की एक घटना में चैतन्यपुरी थाना परिधि के कोत्तापेट में 15 वर्षीय बालिका की गले में मैसूर बोंडा अटकने के कारण मौत हो गयी थी।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



