महाराष्ट्र : इमारत में आग लगने से 18 बिजली मीटर जले
ठाणे, महाराष्ट्र के ठाणे शहर में तीन मंजिला आवासीय इमारत के मीटर बॉक्स कक्ष में आग लगने से 18 मीटर जल गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि घटना में कोई व्यक्ति घायल नहीं हुआ।
ठाणे नगर निगम के आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रमुख यासीन तड़वी ने मंगलवार को बताया कि सुबह 7.28 बजे कलवा स्टेशन रोड के पास लक्ष्मी अपार्टमेंट के भूतल पर स्थित मीटर बॉक्स कक्ष में आग लगने की सूचना मिली। उन्होंने बताया कि सूचना मिलने के बाद आपदा प्रबंधन दल, अग्निशमन कर्मी और निजी बिजली आपूर्ति कंपनी के कर्मचारी घटनास्थल पर पहुंचे।
यह भी पढ़े: ठाणे में रसायनों के गोदाम में आग लगी, अग्निशमन अधिकारी घायल
अधिकारी ने बताया कि प्रारंभिक निरीक्षण से पता चला है कि घटना में 18 मीटर जल गए। उन्होंने बताया कि आग पर लगभग 30 मिनट में काबू पा लिया गया तथा आग लगने का कारण का अभी तक पता नहीं चल पाया है। (भाषा)
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



