महेश बैंक चुनाव : जिलाधीश ने अधिकारियों को दी जिम्मेदारी से काम करने की नसीहत

हैदराबाद, हैदराबाद जिला कलेक्टर एवं रिटर्निंग ऑफिसर हरिचंदना दासरी ने मतदान अधिकारियों को 7 दिसंबर को आयोजित होने वाले एपी महेश अर्बन कोऑपरेटिव बैंक निदेशक चुनाव को जिम्मेदारी से समयबद्धता के साथ शांतिपूर्ण माहौल में सम्पन्न कराने का निर्देश दिया।

प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, एपी महेश अर्बन कोऑपरेटिव बैंक चुनाव को लेकर आज मतदान तथा सह मतदान अधिकारियों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन नुमाइश मैदान, नामपल्ली स्थित शंकरजी हॉल में किया गया। हरिचंदना दासरी ने जिला राजस्व अधिकारीई. वेंकटचारी के साथ कार्यक्रम में भाग लेते हुए कहा कि मतदान तथा सहायक अधिकारियों को सभी नियमों का पालन करते हुए फर्जी वोटों को नियंत्रित करने पर खास ध्यान देना होगा। उन्होंने कहा कि इस चुनाव में 37,000 से अधिक मतदाता बैलेट पेपर से अपने मत का इस्तेमाल करेंगे।

यह भी पढ़ें… मतदान केंद्रों के आस-पास लागू रहेगी निषेधाज्ञा : जिलाधीश

रैंडमाइजेशन प्रोसेस से बांटे जाएंगे पोलिंग स्टेशन

हरिचंदना दासरी ने कहा कि हैदराबाद तथा तेलंगाना के अन्य तीन जिलों खम्मम, करीमनगर, वरंगल के साथ-साथ महाराष्ट्र के मुंबई, राजस्थान के जयपुर और भीलवाड़ा, आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा, विशाखापत्तनम, राजमंड्री तथा गुंटूर में भी चुनाव होंगे। हैदराबाद में नुमाइश मैदान, नामपल्ली स्थित सरोजिनी नायुडू वनिता महाविद्यालय तथा कमला नेहरू पॉलिटेक्निक कॉलेज फॉर वूमेन में 68 मतदान केंद्र होंगे। तेलंगाना के तीन जिलों सहित महाराष्ट्र, राजस्थान तथा आंध्र प्रदेश में 10 अन्य मतदान केंद्र होंगे।

हरिचंदना दासरी ने पॉवर पाइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से चुनावकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि पोलिंग स्टेशन रैंडमाइजेशन प्रोसेस से बांटे जाएंगे। चुनाव संबंधित सामग्री 5 तथा 6 दिसंबर को प्रदान की जाएगी। उन्होंने कहा कि चुनाव प्रबंधन अधिकारियों को चुनाव के दिन सुबह 6 बजे तक रिपोर्ट करते हुए सुबह 8 बजे तक पोलिंग स्टेशन पर होना चाहिए। साथ ही समय-समय पर पीओ डायरी में डिटेल्स लिखते हुए सामान की जांच करनी चाहिए। मतदान का समय सुबह 9 से शाम 5 बजे तक होगा।

पोलिंग स्टेशनों में इंक पेन, पानी की बोतलें तथा सेलफोन ले जाने की अनुमति नहीं होगी।ऐसे सामानों के लिए काउंटर बनाए जाएंगे।हरिचंदना दासरी ने कहा कि वोटरों को प्रभावित करने, लालच देने, नकली वोट डालने, बिना इजाजत सामान लाने, दो बार वोट देने की कोशिश करने और चुनाव प्रक्रिया में रुकावट डालने जैसी किसी भी प्रकार की गैर-कानूनी गतिविधियां होने पर संबंधित नियमों के मुताबिक कार्रवाई की जाएगी। प्रशिक्षण कार्यक्रम में डिस्ट्रिक्ट को-ऑपरेटिव ऑफिसर प्रसन्ना सहित संबंधित विभाग के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button