फायर सर्विस वीक में शामिल हुए महेश मुरलीधर भागवत
हैदराबाद, फायर सर्विस वीक से एक दिन पूर्व बुधवार को लकड़ी का पुल स्थित पुलिस महानिदेशालय में अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (कानून व्यवस्था) महेश मुरलीधर भागवत ने मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होकर ब्राउचर और कर पत्र जारी किया।

यहाँ जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया है कि इस अवसर पर अग्निशमन विभाग के दमकल कर्मियों ने निदेशालय के प्रशासनिक कर्मचारियों और पुलिस को एलपीजी सिलेंडर की आग बुझाने की तकनीक और पोर्टेबल फायर उपकरण के सही उपयोग का प्रदर्शन किया। इसका उद्देश्य सरकारी कार्यालय परिसर में अग्नि सुरक्षा के बारे में जागरूकता और तैयारी बढ़ाना है और आग लगने की घटना के समय किस प्रकार से आपातकालीन कार्रवाई करते हुए बचाव के उपायों को अमल में लाना है।
यह भी पढ़ें… मुसलमानों को लेकर डॉ. अंबेडकर की शंका सही साबित हुई : राजा सिंह
इस अवसर पर पुलिस महानिरीक्षक गजाराव भूपाल, अतिरिक्त पुलिस महानिरीक्षक एम. रमणा कुमार, रीजनल फायर ऑफिसर बी. हरिनाथ रेड्डी के अलावा अग्निशमन विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



