माहेश्वरी सेवा संघ की साधारण सभा 31 मई को

हैदराबाद, माहेश्वरी सेवा संघ, सिकंदराबाद की वार्षिक साधारण सभा 31 मई को प्रात 11 बजे से महेश कन्वेंशन, ताड़बन में आयोजित की जायेगी।

उक्त जानकारी यहाँ जारी प्रेस विज्ञप्ति में अध्यक्ष गोपाललाल बंग एवं मंत्री जगदीश दरक द्वारा दी गई। संघ की कार्यकारिणी समिति की बैठक गत शुक्रवार को महेश कन्वेंशन, ताड़बन में आयोजित की गई। इसका शुभारंभ माहेश्वरी समाज के आराध्य देव भगवान महेश की पूजा-अर्चना के साथ हुआ।

अध्यक्ष गोपाललाल बंग द्वारा उपस्थित सदस्यों का स्वागत किया गया। सचिव जगदीश दरक ने बैठक के एजेंडे पर प्रकाश डाला, जिसमें होली मिलन समारोह का लेखा-जोखा प्रस्तुत करना, संघ की बैलेंस शीट की प्रस्तुति एवं वार्षिक साधारण सभा की तारीख तय करना, मुख्य विचारणीय विषय थे।

बैठक में विस्तृत चर्चा के बाद सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि वार्षिक साधारण सभा (एजीएम) 31 मई को सुबह 11 बजे से महेश कन्वेंशन, ताड़बन में आयोजित की जायेगी। वार्षिक साधारण सभा के अन्तर्गत संघ के आगामी सत्र हेतु पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों का चुनाव किया जायेगा। कोषाध्यक्ष सत्यनारायण मून्दड़ा ने संघ का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया, जिसे उपस्थित सदस्यों ने सर्वसम्मति से अनुमोदित एवं पारित कर दिया।

राकेश बंग के धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यकारिणी समिति की बैठक सम्पन्न हुई। अवसर पर गोपाललाल बंग, जगदीश दरक, सत्यनारायण मूंदड़ा, लक्ष्मीनिवास मूंदड़ा, लड्डू बंग, राकेश बंग, विष्णुकांत बजाज, प्रवीण तोष्नीवाल, आशीष बंग, श्री कुमार मोदानी, किशोर कुमार अट्टल, आदित्य लोया, राजू खडलोया की उपस्थिति रही।

यह भी पढ़े: एमएमपीएल सीजन-6 का आयोजन 16 मई से

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button