सावन के अंतिम सोमवार पर करें शिव को प्रसन्न
- आज सावन का चौथा और अंतिम सोमवार है।
- आज ही पुत्रदा एकादशी तिथि है।
- आज सर्वार्थ सिद्धि योग जैसे अन्य शुभ योगों का भी निर्माण हो रहा है।
सावन का महीना अब अपने अंतिम पड़ाव पर है। सावन की तीन सोमवारी बीत जाने के बाद आज का सोमवार शेष है, जो भगवान शिव का आशीर्वाद पाने का अंतिम अवसर होगा। आज सावन के अंतिम सोमवार को व्रत रखकर भोलेनाथ की विधि-विधान से पूजा करके कृपा प्राप्त कर सकते हैं।
अभिषेक : भगवान शिव को गंगाजल से अभिषेक करें। इसके अतिरिक्त पंचामृत (दूध, दही, घी, शहद और चीनी का मिश्रण) से स्नान कराएँ।
पुष्प और फल : भगवान भोलेनाथ को बेलपत्र और फूल अर्पित करें। सबसे महत्वपूर्ण, धतूरा का फल और पुष्प शिवलिंग पर अर्पण करना न भूलें।
यह भी पढ़े: शिव-भक्त रावण ने लिखा शिव तांडव स्तोत्र
यदि भक्त विधि-विधान से इन वस्तुओं को भगवान भोलेनाथ के शिवलिंग पर अर्पित करते हैं, तो महादेव बेहद प्रसन्न होंगे। इससे जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहेगी।
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।





