फर्जी वायुसेना अधिकारी बनकर महिला से 2.5 लाख ठगे, दिल्ली में गिरफ्तार

नई दिल्ली, दिल्ली पुलिस ने कथित तौर पर खुद को भारतीय वायुसेना का अधिकारी बताकर फर्जी बिल और पत्रों के जरिए लोगों को ठगने के मामले में राजस्थान से 20 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। आरोपी की पहचान राजस्थान के अलवर जिले निवासी तस्लीम खान के रूप में हुई है।

डीसीपी (दक्षिण) अंकित चौहान ने शनिवार को बताया कि उसके पास से अपराध में कथित तौर पर इस्तेमाल किए गए दो मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं। पुलिस के अनुसार, छतरपुर क्षेत्र की एक महिला ने शिकायत दर्ज कराई कि वायुसेना अधिकारी बनकर आए एक व्यक्ति ने उससे 2.52 लाख रुपये से अधिक की ठगी की है।

एक विशेष टीम गठित की गई और अलवर के रामगढ़ क्षेत्र के मुकंदवास गांव में छापेमारी के बाद खान को पकड़कर दिल्ली लाया गया। पुलिस ने बताया कि जब्त किए गए दोनों मोबाइल फोन में धोखाधड़ी के साक्ष्य मिले हैं, जिनमें कई पीड़ितों के साथ चैट भी शामिल है।

यह भी पढ़े: दिल्ली : पूर्व बैंकर को फर्जी क़ैद, 23 करोड़ की ठगी

डीसीपी ने कहा कि पूछताछ के दौरान खान ने बताया कि वह ऑनलाइन मंच पर खुद को वायुसेना कर्मी बताता था और जाली दस्तावेजों के जरिए लोगों को पैसे हस्तांतरित करने का लालच देता था। अब तक सात पीड़ितों की पहचान हो चुकी है और ठगी का शिकार हुए अन्य लोगों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है। (भाषा)

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button