हरियाणा और पंजाब के कई इलाकों में भयंकर सर्दी, तापमान पांच डिग्री सेल्सियस से नीचे गिरा
चंडीगढ़, हरियाणा और पंजाब के कुछ हिस्सों में शुक्रवार को तापमान पांच डिग्री सेल्सियस से नीचे गिर गया। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी। विभाग के अनुसार, सिरसा हरियाणा का सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसी तरह, नारनौल भी भीषण ठंड की चपेट में रहा, जहां न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री सेल्सियस रहा।
मौसम विभाग के मुताबिक, करनाल में न्यूनतम तापमान 5.8 डिग्री, भिवानी में पांच डिग्री, हिसार में 5.1 डिग्री और रोहतक में छह डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा, अंबाला में न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री और फरीदाबाद में 6.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। विभाग ने बताया कि पंजाब में बठिंडा सबसे सर्द स्थान रहा, जहां पारा 4.4 डिग्री सेल्सियस पर स्थिर रहा।
यह भी पढ़े : दिल्ली में कड़ाके की ठंड, तापमान गिरकर मौसम के सबसे निचले स्तर पर पहुंचा
वहीं, गुरदासपुर में न्यूनतम तापमान 4.8 डिग्री, अमृतसर में 6.3 डिग्री, लुधियाना में 6.2 डिग्री और फरीदकोट में 7.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, पटियाला में न्यूनतम तापमान 5.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसी के साथ दोनों राज्यों की राजधानी चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 6.1 डिग्री सेल्सियस रहा। (भाषा)
अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।



