मारवाड़ी युवा मंच ग्रेटर हैदराबाद का निःशुल्क कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण शिविर आरंभ

हैदराबाद विकलांग विहिन हो राज्य हमारा लक्ष्य के साथ मारवाड़ी युवा मंच का आठ दिवसीय 15वाँ निःशुल्क कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण शिविर का शुभारंभ फीलखाना स्थित विष्णु फायर वर्क्स प्रांगण में अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश एम. जैन (मुख्य अतिथि) के सान्निध्य में हुआ।

शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में मारवाड़ी युवा मंच, आंध्र तेलंगाना प्रांतीय अध्यक्ष मनीष नाहर व विष्णु फायर वर्क्स के मालिक पुरुषोत्तम दास सुगंधी उपस्थित थे। शिविर संयोजक इन्द्र मेहता ने बताया कि नगरद्वय व आस-पास के जिलों से पधारे कुल 55 दिव्यांगों की जाँच कर उनके अंगों का माप लिया गया। अंगों के माप अनुसार निर्माण कर कल, सोमवार को प्रत्यारोपण किया जाएगा।

यह भी पढ़ें… हैदराबाद में साइबराबाद गुजराती समाज का रंगीन पतंग उत्सव

15 राज्यों में 850 शाखाओं के जरिए युवा मंच की सेवा गतिविधियाँ

मुख्य अतिथि सुरेश एम. जैन ने कहा कि युवा मंच देश के कुल 15 राज्यों की लगभग 850 शाखाओं के माध्यम से विभिन्न सेवाओं के प्रकल्प द्वारा समाज के कमजोर तबकों तक सेवा पहुँचायी जा रही है। सेवा के प्रमुख प्रकल्प अंग प्रत्यारोपण शिविर के माध्यम से ग्रेटर हैदराबाद शाखा द्वारा जो आठ दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया, वह अनुमोदनीय है। साथ ही इस बात का प्रमाण है कि मारवाड़ी हमेशा सेवा में अग्रणी रहते हैं, वह चाहे मातृभूमि हो या कर्मभूमि। शिविर का मुख्य उद्देश्य दिव्यांगों के जीवन में अधूरेपन को पूर्ण की छोटी सी कोशिश द्वारा उनके जीवनयापन को सुगमता के साथ आत्मविश्वास से परिपूर्ण करना है।

शिविर अवलोकन हेतु उत्सुकता के साथ पधारे उप्पल के विधायक बंडारी लक्ष्मा रैड्डी ने कहा कि आपकी यह नि:स्वार्थ व समर्पण भाव की सेवा के बारे में सुनते ही मुझे आने के लिए आतुर कर दिया। उन्होंने कहा कि ऐसी सेवा समाज के कमजोर तबके को आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। उन्होंने किसी भी प्रकार सहयोग का आश्वासन दिया। शिविर में पधारे अतिथियों व लाभार्थी परिवारों का मंच के स्वयंसेवकों द्वारा शॉल, माला व अभिनंदन पत्र द्वारा बहुमान किया गया। अवसर पर युवा मंच की गोल्डन शाखा के स्वयंसेवकों ने विशेष सेवाएँ प्रदान कीं। शिविर में युवा मंच के पदाधिकारी, स्वयंसेवक व अन्य उपस्थित थे।

अब आपके लिए डेली हिंदी मिलाप द्वारा हर दिन ताज़ा समाचार और सूचनाओं की जानकारी के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल की सेवाएं प्रस्तुत हैं। हमें फॉलो करने के लिए लिए Facebook , Instagram और Twitter पर क्लिक करें।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button